Guava Chat Recipe: इस तरह से बनाएंगे अमरूद की चाट तो बच्चे भी प्लेट कर देंगे साफ
इस मौसम में बाजार में अमरूद खूब आने लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो अमरूद की चाट बनाकर बच्चों को खिला सकती हैं।
- 2-3 मध्यम आकार के पके हुए अमरूद (बारीक कटे हुए)
- 1 छोटी चम्मच काला नमक
- 1 छोटी चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर (स्वाद अनुसार)
- 1/2 छोटी चम्मच चाट मसाला
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) - वैकल्पिक
- 1 नींबू का रस
- 1/2 कप ताजे हरे धनिये के पत्ते (बारीक कटे हुए)
- 1/2 कप अनार के दाने
विधि
पहला स्टेप : अमरूद की चाट बनाने के लिए सबसे पहले अमरूद को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अमरूद के बीज निकालने की आवश्यकता नहीं है, अगर वे मुलायम हैं।
दूसरा स्टेप : इसके बाद एक बड़े बर्तन में कटे हुए अमरूद डालें। इसमें काला नमक, भुना हुआ जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और कटी हुई हरी मिर्च मिलाएं। मसाले मिक्स करने के बाद इसमें नींबू का रस डालें।