फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cooking Tips: इन छोटे-छोटे टिप्स को अपनाकर बढ़ा सकते हैं खाने का स्वाद, पकाते समय इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 30 Nov 2024 11:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 30 Nov 2024 11:27 AM IST
सार

खाना बनाने की प्रक्रिया के ये छोटे-छोटे कदम सुनिश्चित करते हैं कि भोजन न केवल स्वादिष्ट बने, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी हो। दरअसल, भोजन एक दवा है और इसे बनाते समय सही स्टेप्स को फॉलो न करने से आपके आहार और स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
easy cooking tips to make tasty food at home in hindi
खाने का स्वाद कैसे बढ़ाएं - फोटो : Adobe

वसुंधरा वाथम



खाना पकाना एक कला है। जिसने इस कला को जान लिया, वह पाक कला में माहिर हो गया। मगर जब भी आप रेसिपी बुक खोलती हैं, आपको विभिन्न प्रांतों, देशों और संस्कृतियों की ढेर सारी रेसिपी देखने को मिलती हैं। आप किसी एक रेसिपी को पढ़ती हैं, किचन में जाती हैं और लग जाती हैं उसे बनाने में। लेकिन जब वह तैयार हो जाती है तो उसमें वह स्वाद नहीं आता, जो आपने कभी चखा था।

असल में, हर राज्य, क्षेत्र और समुदाय का खाना बनाने का अपना अलग तरीका होता है। ऐसे में एक ही पकवान की विधि में कुछ अंतर भी हो सकता है। हर राज्य में अलग-अलग पकवान भी होते हैं, जो विशेष अवसरों पर बनाए जाते हैं। ऐसे में उनके खाने का स्वाद, सामग्री और विधियां एक-दूसरे से पूरी तरह अलग होती हैं।

आज के समय में वैश्वीकरण और डिजिटलीकरण की वजह से आप किसी भी देश के पकवान को घर पर आराम से बना सकती हैं, जिसके लिए इंटरनेट पर सैकड़ों रेसिपी वीडियो, ब्लॉग और वेबसाइट्स मौजूद हैं। ये आपको दुनिया भर की खाद्य संस्कृतियों के बारे में जानने और उनका आनंद लेने का अवसर देती हैं। लेकिन कमी है तो समय की। किसी के पास आज इतना भी समय नहीं है कि वह तसल्ली से खाना बना पाए। ऐसे में खानपान की पौष्टिकता में बदलाव लाना काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

दूसरा पक्ष यह भी है कि आज की महिलाएं कामकाजी होने की वजह से पौष्टिकता पर ध्यान नहीं दे पातीं, जिसका परिवार के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए आपको खाना बनाने की जानकारी होना बेहद जरूरी है, क्योंकि खाना बनाने के कुछ महत्वपूर्ण स्टेप्स होते हैं, जिनको सही तरीके से फॉलो न करना भोजन के स्वाद के साथ-साथ सेहत पर भी असर डाल सकता है।

खाना बनाने की प्रक्रिया के ये छोटे-छोटे कदम सुनिश्चित करते हैं कि भोजन न केवल स्वादिष्ट बने, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर भी हो। दरअसल, भोजन एक दवा है और इसे बनाते समय सही स्टेप्स को फॉलो न करने से आपके आहार और स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ सकता है।

easy cooking tips to make tasty food at home in hindi
खाने का स्वाद कैसे बढ़ाएं - फोटो : संवाद

ताजी सामग्री का चयन

खाना बनाने की सबसे पहली और महत्वपूर्ण प्रक्रिया है- सही और ताजी सामग्रियों का चुनाव। ताजी और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री न केवल खाने का स्वाद बेहतर बनाती है, बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली को भी मजबूत करती है। इसलिए किसी भी रेसिपी को बनाते समय सुनिश्चित करें कि सभी सामग्री ताजी हों, ताकि आपका खाना न केवल स्वादिष्ट बने, बल्कि सेहत को भी लाभ पहुंचाए।

साथ ही किसी भी भोजन का स्वाद और पोषण इस बात पर भी निर्भर करता है कि आप जो सामग्री इस्तेमाल कर रही हैं, वह ताजा, गुणवत्तापूर्ण और सही तरीके से चुनी गई हो। अगर आप सामग्री का सही चुनाव नहीं करेंगी तो न केवल खाने का स्वाद प्रभावित होगा, बल्कि उससे मिलने वाले पोषक तत्व भी आपको प्राप्त नहीं होंगे। इसलिए जहां तक हो सके, आप सब्जियों से लेकर मासलों तक सभी सामग्री ताजी ही चुनें।

सही आकार में कटी और धुली

खाना स्वादिष्ट बने, इसके लिए सब्जियों का सही आकार में कटा होना जरूरी है। सब्जियों को सही तरीके से काटने से भोजन का स्वाद बेहतर होता है, पकाने की प्रक्रिया भी प्रभावी होती है और पोषक तत्व भी अधिक मात्रा में बरकरार रह पाते हैं। साथ ही हर तरह की सब्जी को उसके आकार और बनावट के अनुसार काटकर बनाने से उसमें सभी मसाले और अन्य फ्लेवर बेहतर तरीके से रम पाते हैं और भोजन का स्वाद भी बढ़ जाता है।

मसलन, प्याज और टमाटर को छोटे टुकड़ों में काटने से वे जल्दी पकते हैं और मसाले के साथ अच्छी तरह मिक्स हो जाते हैं, जिससे भोजन में एक बेहतरीन फ्लेवर आता है। वहीं जब आप सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बनाती हैं तो उनमें मौजूद बैक्टीरिया निकल जाते हैं।

easy cooking tips to make tasty food at home in hindi
खाने का स्वाद कैसे बढ़ाएं - फोटो : pixabay

तेल और मसाले पकाने का समय

किसी भी तरह का व्यंजन बनाते समय तेल या घी को अधिक गरम करके उसमें सब्जी या कोई भी खाद्य पदार्थ तलने से उसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं और उसमें तला गया खाना अधिक वसा अवशोषित करता है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। वहीं अगर तेल कम गरम होगा तो खाना ठीक से नहीं पक सकेगा और उसका स्वाद भी खराब हो जाएगा। इसलिए तेल या घी को मध्यम आंच पर गरम करना चाहिए और तलते वक्त उसे बार-बार गरम करने से बचना चाहिए।

साथ ही ज्यादा देर तक भोजन तलने से वह कुरकुरा हो जाता है और उसमें वसा तथा कैलोरी की मात्रा भी बढ़ जाती है, इसलिए भोजन को सही तापमान पर और निर्धारित समय तक ही पकाना चाहिए।

स्वाद और पोषण

हर रेसिपी में मसाले, नमक, मिर्च और पानी का सही संतुलन होता है। अगर आप किसी भी तत्व को अधिक या कम डालती हैं तो खाना बहुत तीखा, खट्टा या स्वादहीन बन सकता है। खाना पकाने की प्रक्रिया में अगर आप एक भी तत्व को अधिक या कम करती हैं तो इससे उनमें मौजूद विटामिन, खनिज, कैलोरी और स्वास्थ्यवर्धक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसलिए जब रेसिपी में कहा जाता है कि एक छोटा चम्मच मिर्च या गरम मसाला डालें तो इसका मतलब है कि आपको उतना ही इस्तेमाल करना है। रेसिपी में दिए गए निर्देशों का पालन न करने से भोजन में सही बनावट और स्वाद नहीं आ पाता, साथ ही पोषक तत्वों के नष्ट होने की भी आशंका भी बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
easy cooking tips to make tasty food at home in hindi
किस तापमान में परोसे - फोटो : Freepik

पानी और तरल का संतुलन

जब आप कोई रेसिपी देखकर करी, सूप या स्टू जैसी चीज बनाती हैं तो रेसिपी में दी गई पानी या अन्य तरल पदार्थों की मात्रा को ध्यान से फॉलो करना जरूरी है। बहुत अधिक पानी डालने से वह पतला हो सकता है और स्वाद में कमी आ सकती है। कम पानी डालने से वह जल सकता है या फिर ठीक से पक नहीं पाता, जिससे आपको सही पोषण प्राप्त नहीं हो पाते हैं। इसलिए दही, नारियल का दूध, टमाटर का पेस्ट और पानी जैसे तरल पदार्थों का सही समय पर और सही मात्रा में उपयोग करने से स्वाद में इजाफा होता है, जो आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुंचाता है।

किस तापमान पर परोसें

कुछ खाद्य पदार्थों का स्वाद और खुशबू केवल तब तक बेहतर रहती है, जब तक वे गरम रहते हैं। खाने को ज्यादा देर तक रखकर ठंडा करने से न केवल उसका स्वाद खराब हो सकता है, बल्कि उसमें हानिकारक बैक्टीरिया भी बढ़ सकते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ, जैसे कि सूप गरम परोसे जाते हैं तो आपको सही पोषण मिल पाता है। वहीं सलाद और दही ठंडा परोसने से स्वाद में इजाफा होता है, मगर ठंडा करने से पहले इनको ठीक से कवर करके रखें, ताकि इनमें बैक्टीरिया न पनप सकें।

विज्ञापन
easy cooking tips to make tasty food at home in hindi
स्वास्थ्य और सुरक्षा - फोटो : istock

स्वास्थ्य और सुरक्षा

रेसिपी के निर्देशों में बहुत ध्यान से खाना बनाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित किया जाता है। इसमें कच्चे और पके खाद्य पदार्थों को अलग रखने, हाथ धोने और बर्तनों को साफ रखने जैसी बातें भी शामिल होती हैं। ये सभी कदम खाने को सुरक्षित और स्वस्थ बनाए रखने के लिए होते हैं। अगर हम खाने को उचित तापमान पर नहीं पकाते हैं तो उसमें बैक्टीरिया और वायरस विकसित हो सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसलिए रेसिपी के स्टेप्स को फॉलो करना न केवल खाना बनाने की कला को बेहतर बनाता है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी बहुत जरूरी है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed