फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganpati Visarjan 2024: विदाई से पहले भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग

Tue, 17 Sep 2024 09:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

बप्पा की विदाई से पहले खास हलवा बनाकर आप उसका भोग गणपति को लगा सकते हैं। यहां हम आपको इस हलवे के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 special bhog recipe for lord ganesh in hindi
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग - फोटो : instagram
Ganpati Visarjan 2024: इसी के साथ अब गणेशोत्सव अपने अंतिम पड़ाव पर है। गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा की स्थापना से शुरू होकर दस दिन तक चलने वाले इस उत्सव की धूम पूरे देश में दिखाई देती है। गणेशोत्सव के दौरान सेलेब्स से लेकर आमजन भी अपने घरों में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। दस दिन के बाद अनंत चतुर्दशी के दिन लोग बप्पा की विदाई करते हैं। इस दौरान नदियों और तालाबों में बप्पा की मूर्तियों को गाजे-बाजे के साथ विसर्जित किया जाता है।


इसके साथ-साथ लोग बप्पा की विदाई से पहले उन्हें उनकी पसंदीदा चीजों के भोग लगाते हैं। अगर आप भी गणपति को कुछ अलग पकवान का भोग लगाना चाहती हैं तो हलवा एक अच्छा विकल्प है। बप्पा की विदाई से पहले आप पांच तरह के हलवे बनाकर उसका भोग गणपति को लगा सकते हैं।  यहां हम आपको पांच तरह के अलग-अलग हलवे के बारे में बताने जा रहे हैं। 
Ganpati Visarjan 2024 special bhog recipe for lord ganesh in hindi
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग - फोटो : instagram

सूजी का हलवा

सूजी का हलवा भगवान गणेश का प्रिय भोग है। इसे घी, सूजी, चीनी और पानी/दूध से बनाया जाता है। इलायची और मेवे डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जाता है। इसे तैयार कर रहे हैं तो देसी घी में ही तैयार करें। 

Ganpati Visarjan 2024 special bhog recipe for lord ganesh in hindi
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग - फोटो : instagram

आटे का हलवा 

आटे का हलवा भी गणेश जी को भोग लगाने के लिए काफी लोकप्रिय है। इसमें घी में आटे को भूनकर, चीनी और पानी डालकर बनाया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 special bhog recipe for lord ganesh in hindi
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग - फोटो : instagram

मूंग दाल का हलवा

मूंग दाल का हलवा पौष्टिक और स्वादिष्ट होता है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को भिगोकर पीसा जाता है। इसके बाद घी, दूध और चीनी के साथ धीमी आंच पर पकाया जाता है।

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 special bhog recipe for lord ganesh in hindi
भगवान गणेश को लगाएं 5 तरह के हलवे का भोग - फोटो : instagram

आलू का हलवा

अगर कुछ फलाहारी बनाने का सोच रही हैं तो आलू का हलवा एक बेहतर विकल्प है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है। ऐसे में आप भी आलू का हलवा तैयार करके इसका भोग बप्पा को लगा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed