फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganpati Visarjan 2024: बप्पा के विसर्जन के लिए घर पर बनाएं बेसन के लड्डू, यहां जानें आसान विधि

Tue, 17 Sep 2024 09:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 17 Sep 2024 09:16 AM IST
सार

अगर आप आसान विधि से घर पर बेसन का लड्डू बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम यहां आपको उसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 how to make besan ladoo for bhog prasad
बप्पा के विसर्जन के लिए घर पर बनाएं बेसन के लड्डू - फोटो : instagram

Ganpati Visarjan 2024: जिस तरह से लोग गणेश चतुर्थी के दिन धूमधाम से बप्पा का स्वागत करते हैं, ठीक उसी तरह से बप्पा की विदाई भी काफी धूमधाम से होती है। हालांकि बप्पा को विदा करते वक्त सभी की आंखें नम होती हैं। गणपति विसर्जन में लोग यह विश्वास करते हुए कि गणपति को विदा करते हैं कि बप्पा अब अपने स्वर्गलोक कैलाश पर्वत पर लौट रहे हैं और अगले वर्ष फिर से धरती पर आएंगे।



इस दिन बप्पा को उनकी पसंदीदा पकवानों का भोग भी लगाया जाता है। ऐसे में आप बेसन के लड्डू का भोग उन्हें लगा सकते हैं। बेसन का लड्डू अपने विशेष स्वाद और सुगंध के लिए प्रसिद्ध हैं और विशेष रूप से त्योहारों, उत्सवों और विशेष अवसरों पर बनाए जाते हैं। आप चाहें तो बप्पा के लिए इसे घर पर ही तैयार करें। अगर आप आसान विधि से घर पर बेसन का लड्डू बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम यहां आपको उसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं।

Ganpati Visarjan 2024 how to make besan ladoo for bhog prasad
बप्पा के विसर्जन के लिए घर पर बनाएं बेसन के लड्डू - फोटो : iStock

बेसन के लड्डू बनाने की सामग्री

 बेसन - 2 कप
 घी - 1 कप
 पिसी हुई चीनी - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
 बारीक कटे हुए मेवे -बादाम, काजू, पिस्ता

Ganpati Visarjan 2024 how to make besan ladoo for bhog prasad
बप्पा के विसर्जन के लिए घर पर बनाएं बेसन के लड्डू - फोटो : instagram

विधि

बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाली कढ़ाई में घी डालें और उसे धीमी आंच पर गर्म करें। अब घी के गर्म हो जाने पर उसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। जब बेसन सुनहरा भूरा हो जाए और उसमें से हल्की भीनी खुशबू आने लगे, तब समझिए कि बेसन अच्छे से भुन चुका है। बेसन को भुनने में 20 मिनट लग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 how to make besan ladoo for bhog prasad
बप्पा के विसर्जन के लिए घर पर बनाएं बेसन के लड्डू - फोटो : instagram

बेसन के भुन जाने के बाद इसमें कटे हुए मेवे मिलाएं और कुछ मिनट तक भूनें ताकि मेवे भी हल्के से पक जाएं। अब बेसन को आंच से हटाकर थोड़ा ठंडा होने दें। जब ये इतना ठंडा हो जाए कि हाथ से पकड़ा जा सके तो इसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।

विज्ञापन
Ganpati Visarjan 2024 how to make besan ladoo for bhog prasad
बप्पा के विसर्जन के लिए घर पर बनाएं बेसन के लड्डू - फोटो : instagram

अच्छी तरह से मिलाने के बाद मिश्रण को एकसार कर लें। आखिर में इस मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा हाथ में लेकर गोल लड्डू का आकार दें। अगर मिश्रण बहुत सूखा लगे तो थोड़ा और घी मिलाया जा सकता है। इसी प्रकार सभी लड्डुओं को तैयार करें और इसका भोग लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed