{"_id":"6645db99d437c5fde30a3bce","slug":"fruit-custard-recipe-in-hindi-ghar-par-fruit-custard-kaise-banaye-2024-05-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Fruit Custard Recipe: गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए तैयार करें फ्रूट कस्टर्ड, बनाने की विधि है काफी आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Fruit Custard Recipe: गर्मी के मौसम में बच्चों के लिए तैयार करें फ्रूट कस्टर्ड, बनाने की विधि है काफी आसान
Sat, 06 Jul 2024 09:52 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Sat, 06 Jul 2024 09:52 AM IST
सार
अगर गर्मी के मौसम में आप अपने बच्चों के लिए कुछ स्वादिष्ट पकवान बनाने का सोच रही हैं तो फ्रूट कस्टर्ड एक बेहतर विकल्प है।
विज्ञापन
फ्रूट कस्टर्ड
- फोटो : instagram
Fruit Custard Recipe: बहुत से बच्चों के स्कूल में गर्मी की छुट्टियां हो गई हैं और बहुत से बच्चों की छुट्टी होने वाली हैं। ऐसे में अब कुछ समय तक बच्चे घर पर ही रहेंगे। ये जब स्कूल जाते हैं तो उनके खाने को लेकर ज्यादा परेशानी नहीं होती है, दिक्कत तब सामने आती है जब बच्चे घर पर रहते हैं। उस वक्त हर कोई चाहता है कि वो अपने बच्चे को उसकी पसंद की हर एक चीज खिलाए लेकिन इस दौरान उसकी सेहत का भी ध्यान रखना पड़ता है। खासतौर पर अब जब भीषण गर्मी पड़ने लगी है तो लोग ठंडी चीजें ही खाना और खिलाना पसंद करते हैं।
फ्रूट कस्टर्ड
- फोटो : instagram
फ्रूट कस्टर्ड बनाने का सामान
- दूध
- अंगूर
- अनार
- केला
- आम
- 1/4 कप चीनी
- कटे हुए काजू
- बादाम
- कस्टर्ड पाउडर
फ्रूट कस्टर्ड
- फोटो : instagram
विधि
फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए सबसे पहले एक भगोने में दूध उबाल लें। जब तक दूध उबल रहा है तब तक एक कटोरी में थोड़ा सा दूध लेकर उसमें दो बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर लेकर घोलें। ध्यान रखें कि इसे तब तक मिक्स करना है, जब तक इसमें पड़ीं गुठलियां पिघल न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रूट कस्टर्ड
- फोटो : instagram
अब उबले हुए दूध को एक नॉन स्टिक कड़ाही में पलट लें। अब इसमें चीनी डालकर चलाते रहें। जब चीनी घुलने लगे तो गैस बंद कर दें और फिर कस्टर्ड वाले घोल को इसमें डाल दें। अब इसे लगातार चलाएं और कुछ देर चलाने के बाद इसे गैस पर दोबारा रख दें।
विज्ञापन
फ्रूट कस्टर्ड
- फोटो : instagram
5 मिनट के बाद जब ये गाढ़ा होने लगे तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें। जब ये घोल ठंडा हो जाए तो इसमें सभी फलों को काटकर डाल दें। सबसे आखिर में ऊपर से बादाम और काजू भी काटकर डाल दें। अच्छे स्वाद के लिए इसे फ्रिज में रख दें और ठंडा-ठंडा ही परोसें।