फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe Of The Day: घर पर इस विधि से बनाएं गरम मसाला, बढ़ जाएगा सब्जी का स्वाद

Sat, 01 Apr 2023 10:58 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 01 Apr 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Food Tips To Make Garam Masala At Home Garam Masala Powder Ingredients And Recipe News In Hindi
गरम मसाला - फोटो : Istock

Food Tips To Make Garam Masala At Home : भारतीय खाने का स्वाद उनके मसालों पर निर्भर होता है। भारतीय घरों की रसोई में अलग अलग व्यंजनों के लिए कई तरह के खाद्य मसाले होते हैं। सब्जी मसाले से लेकर पनीर और छोला के लिए अलग खुशबू और स्वाद के मसाला मिल जाएंगे। ये खाद्य मसाले खड़े या पाउडर के रूप में होते हैं और खाना बनाते समय दोनों तरह के मसालों का उपयोग किया जा सकता है। इन्हीं मसाला पाउडर में एक गरम मसाला भी होता है, जो खाने के स्वाद और रंग दोनों को बदल देता है। गरम मसाला पाउडर आपको आसानी से बाजार में मिल जाएगा, लेकिन व्यंजन के स्वाद को दोगुना बढ़ाने के लिए घर पर ही गरम मसाला बना सकते हैं। यहां आपको घर पर आसानी से गरम मसाला बनाने की विधि और गरम मसाला के लिए जरूरी सामग्रियों के बारे मे बताया जा रहा है।

Food Tips To Make Garam Masala At Home Garam Masala Powder Ingredients And Recipe News In Hindi
सब्जी मसाला - फोटो : Istock

गरम मसाला बनाने के लिए सामग्री

  • आधा कप जीरा
  • आधा इलायची
  • 1/4 कप काली मिर्च
  • 1/4 धनिया बीज
  • 3-4 सूखी लाल मिर्च
  • तीन बड़े चम्मच सौंफ
  • दो बड़े चम्मच लौंग
  • 10 दालचीनी की डंडियां
  • 4-5 तेजपत्ता
  • दो चम्मच शाह जीरा
  • एक चम्मच जायफल
  • आधा चम्मच अदरक पाउडर।
Food Tips To Make Garam Masala At Home Garam Masala Powder Ingredients And Recipe News In Hindi
गरम मसाला - फोटो : Istock

गरम मसाला बनाने की विधि

स्टेप 1 -एक नॉन स्टिक पैन में धनिया बीज को धीमी आंच पर भूनें।

स्टेप 2- खुशबूदार होने पर जीरा, शाह जीरा, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च को कुरकुरा होने तक भूनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food Tips To Make Garam Masala At Home Garam Masala Powder Ingredients And Recipe News In Hindi
गरम मसाला - फोटो : Istock

स्टेप 3- अब इसे पैन से निकाल लें और अदरक पाउडर को छोड़कर बाकी के सभी मसालों को पैन में मध्यम आंच पर भून लें।

स्टेप 4- ध्यान रखें कि मसाले जले नहीं, उनमें से खुशबू आने लगे तो सभी को निकालकर मिक्सर जार में डालें।

विज्ञापन
Food Tips To Make Garam Masala At Home Garam Masala Powder Ingredients And Recipe News In Hindi
गरम मसाले से बढ़ जाता है सब्जी का स्वाद - फोटो : istock

स्टेप 5- सभी खड़े मसाले को मिक्सर में पीसकर मोटा मसाला बना लें।

स्टेप 6- इस मिश्रण में अदरक पाउडर मिलाकर एयरटाइट कंटेनर में रख दें।

आपका गरम मसाला पाउडर बनकर तैयार है। किसी सब्जी को पकाते समय आखिर में गरम मसाला देकर एक मिनट पका लें। स्वाद बढ़ जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed