Navratri Fasting Food: इस वर्ष नवरात्रि के साथ ही रमजान भी है। दोनों ही उत्सवों में लोग उपवास करते हैं। नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखा जाता है, जिसमें फलाहार किया जाता है। वहीं रोजा में भी मुस्लिम समुदाय के लोग व्रत करते हैं। इस दौरान वह सुबह के वक्त सहरी और शाम में इफ्तारी करते हैं। उपवास या रोजा के मौके पर भूखे रहने से कमजोरी महसूस हो सकती है। कई लोग उपवास रखने के कारण स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देते हैं और बीमार पड़ जाते हैं। वहीं उपवास या रोजा में खाली पेट होने से एनर्जी भी कम हो सकती है। पूरा दिन कुछ न खाने पीने से तबीयत खराब भी हो सकती है। ऐसे में उपवास में ऊर्जावान बने रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कुछ आसान टिप्स को अपनाकर भूखे रहने पर भी एनर्जी बनी रहती हैं।
Fasting Food: नवरात्रि उपवास में कम हो गई है एनर्जी तो अपनाएं ये टिप्स, बिना परेशानी पूरा होगा व्रत
-
- 2
-
Link Copied
हाइड्रेटेड रहें
रोजा हों या नवरात्रि का उपवास हों, शरीर को हाइड्रेट रखें। नवरात्रि में पानी पिया जा सकता है। इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए सही मात्रा में पानी पीएं। इससे भूख और सिर दर्द की समस्या कम होती है। पानी के अलावा फलों के जूस और नारियल पानी के सेवन से भी शरीर को हाइड्रेट रख सकते हैं। साथ ही पूरे दिन ब्लड सुगर लेवल को भी कंट्रोल कर सकते हैं। रोजा रखने वाले सहरी या इफ्तारी में नारियल पानी, जूस या दूध का सेवन करें।
प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट को बैलेंस करें
उपवास के दौरान जब भी भोजन या व्रत के लिए फलाहार का सेवन करें तो प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा को डाइट में बैलेंस करें। व्रत में अगर कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है तो शरीर को कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर युक्त फूड्स दें। फाइबर के लिए फल और प्रोटीन के लिए मखाने का सेवन कर सकते हैं। नवरात्रि उपवास में साबूदाना टिक्की, सेंधा नमक से बनी साबूदाने की खिचड़ी और मखाने की खीर आदि का सेवन कर सकते हैं।
थोड़ी थोड़ी देर में खाएं
नवरात्रि उपवास में शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए थोड़ी थोड़ी देर में कुछ हल्का खाएं। खाली पेट रहने से बेचैनी, सिरदर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसलिए 2-3 घंटे के अंतराल में फल, जूस या अन्य उपवास का भोजन ले सकते हैं। इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से जुड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है।
चाय-कॉफी के सेवन से बचें
ऊर्जा बनाएं रखने के लिए अक्सर लोग कॉफी या चाय का सेवन करते हैं। व्रत में चीनी और दूध वाली चाय का सेवन किया जा सकता है या ब्लैक टी व कॉफी भी पी सकते हैं। लेकिन इस तरह के पेय पदार्थों के सेवन से डिहाइड्रेशन हो सकता है, साथ ही डाइजेस्टिव सिस्टम को भी नुकसान होता है। उपवास के दौरान अधिक चाय या कॉफी के सेवन से बचें।