फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेसिपी: जरूर ट्राई करें आलू से बनी ये चटपटी चाट, बच्चों को आएगी खूब पसंद

Thu, 12 Aug 2021 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 12 Aug 2021 01:37 PM IST
विज्ञापन
Food Tips Potato Chaat Recipe for breakfast
aloo chaat recipe - फोटो : istock

लगभग सभी घरों में सुबह के नाश्ते और शाम के नाश्ते को लेकर काफी उलझन रहती है। नाश्ते में क्या ऐसी चीज बनाएं जो सभी को पसंद आ जाए और वो भी खासतौर पर बच्चों को, क्योंकि बच्चे सबकुछ खा लें ऐसा जरूरी नहीं। इसलिए घर की महिलाओं को इस बात की हमेशा ही चिंता लगी रहती है कि वे नाश्ते में अपने बच्चों को ऐसा क्या दें जो स्वादिष्ट तो हो ही, साथ ही हेल्दी भी हो। ऐसे में आप नाश्ते में आलू की चटपटी चाट बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही हेल्दी भी होती है। आलू कब्ज की समस्याओं को दूर करने के अलावा हमारे शरीर को कई अन्य फायदे भी देता है। इसलिए आलू से बनी चाट का सेवन आप कर सकते हैं। वहीं, बच्चे भी इस आलू की चाट को काफी पसंद करेंगे, बस आपको इसे हमारी बताई गई रेसिपी से बनाना होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे आप मिनटों में आलू की इस स्वादिष्ट चाट को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।

Food Tips Potato Chaat Recipe for breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ये चीजें चाहिए:-

-आलू

-अनार के दाने

-प्याज

-टमाटर

Food Tips Potato Chaat Recipe for breakfast
हरी मिर्च - फोटो : अमर उजाला

-धनिए के पत्ते

-चाट मसाला

-नमक

-चिली फ्लेक्स

-हरी मिर्च।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food Tips Potato Chaat Recipe for breakfast
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

ऐसे करें तैयार:-

-आपको सबसे पहले आलू को लेना है और इन्हें स्लाइस में काट लेना है। इसके अलावा धनिया और हरी मिर्च को भी आपको बारिक काटकर तैयार कर लेना है।

-अब एक बर्तन लीजिए और उस पर तेल डालकर उसे गर्म कीजिए। इसके बाद इसमें आलू डालकर सभी स्लाइस को सुनहरे होने तक फ्राई करें।

विज्ञापन
Food Tips Potato Chaat Recipe for breakfast
aloo chaat recipe - फोटो : istock

-इसके बाद आंच को या तो कम कर दें या फिर बंद कर दें। फिर इसमें टमाटर, नमक, हरी मिर्च, चाट मसाला, धनिया और चिनी फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिला लें।

-ध्यान रहे कि आलू को मसालों के साथ ठीक तरह से मिला लें। इसके बाद आपका आलू चाट तैयार है। आप इसे एक बर्तन में रखकर अनार के दानों से गार्निश करके इसे परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed