लगभग सभी घरों में सुबह के नाश्ते और शाम के नाश्ते को लेकर काफी उलझन रहती है। नाश्ते में क्या ऐसी चीज बनाएं जो सभी को पसंद आ जाए और वो भी खासतौर पर बच्चों को, क्योंकि बच्चे सबकुछ खा लें ऐसा जरूरी नहीं। इसलिए घर की महिलाओं को इस बात की हमेशा ही चिंता लगी रहती है कि वे नाश्ते में अपने बच्चों को ऐसा क्या दें जो स्वादिष्ट तो हो ही, साथ ही हेल्दी भी हो। ऐसे में आप नाश्ते में आलू की चटपटी चाट बना सकते हैं, जो स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही हेल्दी भी होती है। आलू कब्ज की समस्याओं को दूर करने के अलावा हमारे शरीर को कई अन्य फायदे भी देता है। इसलिए आलू से बनी चाट का सेवन आप कर सकते हैं। वहीं, बच्चे भी इस आलू की चाट को काफी पसंद करेंगे, बस आपको इसे हमारी बताई गई रेसिपी से बनाना होगा। तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे आप मिनटों में आलू की इस स्वादिष्ट चाट को घर पर ही तैयार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी।
रेसिपी: जरूर ट्राई करें आलू से बनी ये चटपटी चाट, बच्चों को आएगी खूब पसंद
ये चीजें चाहिए:-
-आलू
-अनार के दाने
-प्याज
-टमाटर
-धनिए के पत्ते
-चाट मसाला
-नमक
-चिली फ्लेक्स
-हरी मिर्च।
ऐसे करें तैयार:-
-आपको सबसे पहले आलू को लेना है और इन्हें स्लाइस में काट लेना है। इसके अलावा धनिया और हरी मिर्च को भी आपको बारिक काटकर तैयार कर लेना है।
-अब एक बर्तन लीजिए और उस पर तेल डालकर उसे गर्म कीजिए। इसके बाद इसमें आलू डालकर सभी स्लाइस को सुनहरे होने तक फ्राई करें।
-इसके बाद आंच को या तो कम कर दें या फिर बंद कर दें। फिर इसमें टमाटर, नमक, हरी मिर्च, चाट मसाला, धनिया और चिनी फ्लेक्स डालकर अच्छे से मिला लें।
-ध्यान रहे कि आलू को मसालों के साथ ठीक तरह से मिला लें। इसके बाद आपका आलू चाट तैयार है। आप इसे एक बर्तन में रखकर अनार के दानों से गार्निश करके इसे परोस सकते हैं।