फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कन्या पूजन में हलवा-पूड़ी के साथ शामिल कर सकते हैं ये स्वादिष्ट पकवान, भोग की थाली हो जाएगी खास

Fri, 16 Oct 2026 08:45 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 16 Oct 2026 08:45 PM IST
सार

Kanya Pujan Bhog: इस बार कन्या पूजन के भोग की थाली में हलवा-पूड़ी के साथ कुछ नए पारंपरिक पकवान शामिल करके कन्याओं के लिए खास भोजन बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 kanya pujan bhog easy delicious recipes ashtami and navami at home
नवरात्रि कन्या पूजन भोग - फोटो : Adobe Stock

Navratri Kanya Pujan Bhog: शारदीय नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान काले चने, पूड़ी और हलवा पारंपरिक भोग का अहम हिस्सा होते हैं। लेकिन अगर आप इस बार भोग की थाली में और कुछ अलग स्वादिष्ट पकवान शामिल करना चाहती हैं, तो कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं। इन पकवानों से प्रसाद की थाली में विविधता आएगी और छोटी कन्याओं को भी स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।


 


नवरात्रि में कन्या पूजन के दौरान भोग की थाली तैयार करते समय पकवानों के साथ शुद्धता और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। आप हलवा-पूड़ी और काले चने जैसे पारंपरिक व्यंजन बनाएं या कुछ नए पकवान शामिल करें, हर तैयारी में श्रद्धा और प्रेम का भाव होना चाहिए। कन्याओं को आदरपूर्वक भोजन परोसना इस पूजा का खास हिस्सा है। मान्यता है कि कन्याओं के पूजन और सत्कार से माता रानी की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, कन्या पूजन के लिए हलवा-पूड़ी के अलावा कौन-कौन से व्यंजन बना सकती हैं।

Trending Videos
Shardiya Navratri 2026 kanya pujan bhog easy delicious recipes ashtami and navami at home
काबुली चने की सूखी सब्जी - फोटो : AI generated
काबुली चने की सूखी सब्जी



कन्या पूजन के भोग में हर बार काले चने बनाती हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आप काबुली चने की मसालेदार सूखी सब्जी तैयार कर सकती हैं, जो पूड़ी के साथ स्वादिष्ट लगेगी। इसे बनाना भी आसान है और यह भोग की थाली में एक अलग स्वाद जोड़ सकती है।

Shardiya Navratri 2026 kanya pujan bhog easy delicious recipes ashtami and navami at home
आटे का हलवा - फोटो : AI generated
आटे का हलवा



कंजक पूजन के भोग में सूजी का हलवा तो आपने कई बार बनाया होगा, लेकिन इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का मन है, तो आटे का हलवा ट्राई कर सकती हैं। घी, गेहूं के आटे और चीनी से बनने वाला यह पारंपरिक हलवा स्वाद में लाजवाब होता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।


लौकी से बनने वाली 5 स्वादिष्ट और आसान फलाहारी डिश, व्रत में आएंगी खूब पसंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 kanya pujan bhog easy delicious recipes ashtami and navami at home
मसालेदार सूखी आलू की सब्जी - फोटो : AI generated
मसालेदार सूखी आलू की सब्जी


कन्या भोज की थाली में पूड़ी के साथ मसालेदार सूखी आलू की सब्जी भी शामिल कर सकती हैं। यह स्वादिष्ट सब्जी बनाने में आसान है और पूड़ी के साथ खूब पसंद की जाती है।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 kanya pujan bhog easy delicious recipes ashtami and navami at home
मखाने की खीर - फोटो : AI generated

मखाने की खीर


कन्या पूजन के भोग में हलवे के साथ कुछ मीठा और खास परोसना चाहती हैं, तो मखाने की खीर एक अच्छा विकल्प है। दूध, मखाने और मेवों से बनी यह स्वादिष्ट खीर भोग की थाली में मिठास बढ़ाने के साथ पारंपरिक प्रसाद को भी खास बना देगी।


शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में व्रत रखने वालों को क्या खाना चाहिए? जिससे दिनभर बनी रहे एनर्जी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed