फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टिनिटस: आपके कानों में भी अक्सर बजती रहती है सीटी या घंटी जैसी आवाज? कहीं ये गंभीर तो नहीं, कब हो जाएं सावधान?

Sun, 18 Oct 2026 05:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 18 Oct 2026 05:10 PM IST
सार

Ringing in Ears: कान में अचानक सीटी या घंटी जैसी आवाज सुनाई देना टिनिटस हो सकता है। इसके पीछे तेज शोर, कान में मैल या सुनने की क्षमता में कमी जैसे कारण हो सकते हैं। यदि अचानक सुनाई देना कम हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर की सहायता लें।

विज्ञापन
Sudden Ringing Tinnitus in Your Ears What Should You Do
टिनिटस की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI
शरीर को फिट रखने के लिए हम सभी हार्ट-लंग्स और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए तो निरंतर प्रयास करते रहते हैं, क्या आप जानते हैं कि इसी तरह से कानों की देखभाल करते रहना भी बहुत जरूरी है? कान सिर्फ सुनने में मदद नहीं करते हैं, बल्कि ये शरीर का संतुलन ठीक रखने में भी भूमिका निभाते हैं।


क्या आपको अचानक कान में सीटी या घंटी बजने जैसी आवाज सुनाई देती है? कई बार यह आवाज कुछ सेकंड में अपने आप बंद हो जाती है, लेकिन कुछ लोगों में लंबे समय तक बनी रहती है। इस स्थिति को टिनिटस कहते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं जिस तरह से सभी उम्र के लोगों में ईयरफोन और हेडफोन इस्तेमाल की आदत बढ़ती जा रही है इसने कानों की सेहत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। इससे कम सुनाई देने के साथ  टिनिटस की दिक्कत भी बढ़ती जा रही है।
Trending Videos
Sudden Ringing Tinnitus in Your Ears What Should You Do
टिनिटस की समस्या - फोटो : Freepik.com

क्यों होती है टिनिटस की समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, टिनिटस कई कारणों से हो सकती है।  कान के आंतरिक हिस्से (कॉक्लीआ) की नाजुक बालों जैसी कोशिकाओं के क्षतिग्रस्त होने के कारण ये समस्या सबसे ज्यादा देखी जाती रही है। इसके अलावा अक्सर तेज आवाज के संपर्क में रहना, कान में मैल जमा होना या फिर कुछ दवाओं के कारण भी टिनिटस की दिक्कत हो सकती है।
 

  • तेज आवाज या ईयरफोन का ज्यादा आवाज में इस्तेमाल करना कान के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंच सकता है।
  • कान में मैल जमा होने से कान का रास्ता बंद हो सकता है, जिससे सुनने में परेशानी  हो सकती है।
  • उम्र बढ़ने या कान के अंदरूनी हिस्से को नुकसान पहुंचने के कारण भी टिनिटस हो सकता है।
  • कुछ दवाएं कान में आवाज आने या सुनने की क्षमता को कर सकती हैं। 
Sudden Ringing Tinnitus in Your Ears What Should You Do
कान में घंटी जैसी आवाज आने की समस्या - फोटो : Freepik.com

अचानक कान में आवाज आए तो क्या करें?

अगर कान में अचानक सीटी जैसी आवाज सुनाई दे, तो सबसे तेज आवाज वाली चीजों से बचाव करें। ईयरफोन या हेडफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसे हटा दें।

डॉक्टर कहते हैं, कान में दिक्कत होने पर अक्सर लोग उंगली, ईयरबड या कोई नुकीली वस्तु डालकर सफाई करने की कोशिश करते हैं, पर ये चीजें कान को बहुत नुकसान पहुंचाने वाली हो सकती हैं। बिना डॉक्टर की सलाह के कान में तेल या ड्रॉप्स डालने भी नहीं डालनी चाहिए।  
 

  • अगर आवाज कुछ देर में बंद हो जाए तो ये सामान्य हो सकती है हालांकि लगातार दिक्कत बनी रहती है या बढ़ती जाती है तो समय रहते डॉक्टर से मिलकर इसकी जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sudden Ringing Tinnitus in Your Ears What Should You Do
कानों की समस्याएं - फोटो : Adobe Stock Images

कान की दूसरी समस्याओं पर भी दें ध्यान

कान में आवाज आने के साथ कुछ अन्य लक्षणों पर भी सभी लोगों को गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए। 

  • एक या दोनों कानों से अगर अचानक सुनाई देना कम हो जाए, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं।
  • कानों में समस्याओं के कारण आवाज के साथ चक्कर आने, संतुलन बिगड़ने या चलने में परेशानी भी हो सकती है, जिसे अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। 


डॉक्टर बताते हैं, टिनिटस की समस्या से बचे रहने के लिए ईयरफोन का वॉल्यूम हमेशा कम रखें, तेज शोर वाली जगहों पर कानों की सुरक्षा के लिए ईयरप्लग इस्तेमाल करें। कान में मैल होने पर खुद निकालने के बजाय डॉक्टर की मदद लें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed