खाने-पीने के मामले में भला कौन पीछे रहता है? हर कोई कुछ न कुछ नया ट्राई करता रहता है। कभी घर पर बनाकर तो कभी बाहर किसी रेस्टोरेंट में। आज के समय में लोग बाहर के खाने को काफी पसंद करते हैं, जिसकी वजह से वे ढाबे, रेस्टोरेंट या फिर होटल में खाना पसंद करते हैं। वहीं, लोगों को चाइनीज डिश काफी पसंद आती हैं। भारत में काफी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो चाइनीज खाना खाना काफी पसंद करते हैं। खासकर कि शाम के वक्त लगने वाले चाइनीज स्टॉल से तो लोग लगभग रोजाना ही कुछ न कुछ खाते रहते हैं। वैसे तो कई चाइनीज डिश हैं, जो लोगों को खूब पसंद आती हैं। लेकिन पनीर ड्राई लाल मिर्च लोगों को खूब पसंद आती है। इसलिए लोग रेस्टोरेंट में इसका खूब स्वाद लेते हुए आपको नजर आ जाएंगे। लेकिन अगर हम कहें कि आप झटपट से घर पर ही रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर ड्राई लाल मिर्च को तैयार कर सकते हैं? जी हां, तो चलिए हम आपको इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं।
घर पर झटपट बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर ड्राई लाल मिर्च, बेहद आसान है रेसिपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये चीजें चाहिए:-
-शिमला मिर्च (कटी हुई)
-काली मिर्च (पीसा हुआ पाउडर)
-लाल मिर्च का पेस्ट
-प्याज (कटा हुआ)
-कैस्टर शुगर
-तिल का तेल
-टोमेटो केचप
-नमक
-तेल
-मकई स्टार्च
-अदरक (कटा हुआ)
-लहसुन (कटा हुआ)
-सूखी कश्मीरी लाल मिर्च
-मलाई पनीर क्यूब्स (लगभग 150 ग्राम)।
ऐसे करें तैयार:-
-सबसे पहले आपको पनीर को मक्के के स्टार्च के साथ और सुनहरा भूरा व कुरकुरा होने तक डस्ट करना है। जब ये सेट हो जाए तो इसे छोड़े दें।
-फिर एक बर्तन लें और उसमें तेल डालकर उसे गर्म करें। इसके बाद इसमें लाल मिर्च, लहसुन डालकर इन्हें भून लें।
-इसके बाद ऊपर से प्याज और शिमला मिर्च डालें और इन्हें भी भून लें।
-फिर लाल मिर्च का पेस्ट और केचप डालकर मिलाएं, ताकि सॉस अच्छे से तैयार हो जाए। फिर नमक, काली मिर्च और चीनी के साथ सीजन करें।
-अब ऊपर से तला हुआ पनीर डाल लें और सॉस के साथ पनीर को अच्छे से मिलाकर भूनें। इसके बाद इसे तिल के तेल में फ्राई करें और अब तैयार है आपका पनीर ड्राई लाल मिर्च।