फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्रि कन्या भोज: अष्टमी-नवमी पर कन्याओं की थाली में हलवे के साथ परोस सकते हैं ये मीठे पकवान

Sat, 17 Oct 2026 11:34 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 17 Oct 2026 11:34 AM IST
सार

Kanya Pujan Bhog: अगर आप शारदीय नवरात्रि 2026 के मौके पर कजंक पूजा में हलवे के साथ कन्याओं को कुछ और मीठा बनाकर खिलाना चाहती हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है। ऐसे में आप इस लेख में बताई गई स्वीट डिशेज बना सकती हैं।

विज्ञापन
Shardiya navratri ashtami navami kanya pujan you can serve these sweet dishes along side halwa on the plates
नवरात्रि कन्याओं की थाली में सजाएं ये मीठे पकवान - फोटो : Adobe Stock

Navratri Kanya Pujan Bhog: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर कन्याओं को हलवा-पूरी और चने का प्रसाद खिलाया जाता है। लेकिन अगर आप इस बार कन्या भोज की थाली में हलवे के साथ कुछ और मीठा शामिल करना चाहती हैं, तो कई स्वादिष्ट विकल्प आजमा सकती हैं। ये स्वीट डिशेज बनाने में आसान हैं और कन्याओं को भी खूब पसंद आएंगी। आइए जानते हैं, कन्या पूजन के प्रसाद में हलवे के साथ कौन-कौन से मीठे पकवान परोसे जा सकते हैं। 

Trending Videos
Shardiya navratri ashtami navami kanya pujan you can serve these sweet dishes along side halwa on the plates
आटे का हलवा - फोटो : AI generated
आटे का हलवा



कंजक पूजन के भोग में सूजी का हलवा तो आपने कई बार बनाया होगा, लेकिन इस बार कुछ अलग और स्वादिष्ट बनाने का मन है, तो आटे का हलवा ट्राई कर सकती हैं। घी, गेहूं के आटे और चीनी से बनने वाला यह पारंपरिक हलवा स्वाद में लाजवाब होता है और इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Shardiya navratri ashtami navami kanya pujan you can serve these sweet dishes along side halwa on the plates
मखाने की खीर - फोटो : AI generated

मखाने की खीर


कन्या पूजन के भोग में हलवे के साथ कुछ मीठा और खास परोसना चाहती हैं, तो मखाने की खीर एक अच्छा विकल्प है। दूध, मखाने और मेवों से बनी यह स्वादिष्ट खीर भोग की थाली में मिठास बढ़ाने के साथ पारंपरिक प्रसाद को भी खास बना देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya navratri ashtami navami kanya pujan you can serve these sweet dishes along side halwa on the plates
साबूदाने की खीर - फोटो : AI generated

साबूदाने की खीर 
 


कन्या पूजन के मौके पर आप कन्याओं को मीठे में साबूदाने की खीर बनाकर भी परोस सकती हैं।  यह खीर स्वाद में बेहद लाजवाब होती है। इसे बनाना भी आसान है और हलवे के साथ मीठे के एक अलग विकल्प के तौर पर शामिल किया जा सकता है। खीर को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप इसमें काजू, बादाम और किशमिश जैसे ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकती हैं।




कन्या पूजन में हलवा-पूड़ी के साथ शामिल कर सकते हैं ये स्वादिष्ट पकवान, भोग की थाली हो जाएगी खास

विज्ञापन
Shardiya navratri ashtami navami kanya pujan you can serve these sweet dishes along side halwa on the plates
लौकी का हलवा - फोटो : Adobe Stock

लौकी का हलवा

 

कन्या पूजन के प्रसाद में आप पारंपरिक हलवे से कुछ अलग लौकी का हलवा भी शामिल कर सकती हैं। इसे और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें काजू, बादाम, किशमिश और इलायची डाल सकती हैं।  दूध, घी, चीनी और कद्दूकस की हुई लौकी से बनने वाला यह मीठा पकवान स्वाद में बेहद लाजवाब लगता है।

 

 

 

लौकी से बनने वाली 5 स्वादिष्ट और आसान फलाहारी डिश, व्रत में आएंगी खूब पसंद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed