फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वादिष्ट ही नहीं सेहतमंद भी है घर पर बना पालक का ये सूप, ये है रेसिपी

Fri, 03 Sep 2021 12:31 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 03 Sep 2021 12:31 PM IST
विज्ञापन
Food tips palak soup recipe in hindi
पालक सूप रेसिपी - फोटो : istock

हम खाने में काफी चीजों का सेवन करते हैं, लेकिन मन में एक बात हमेशा ही घूमती रहती है कि क्या जो डिश हम खा रहे हैं वो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी है? क्या ये हमारी सेहत को फायदा पहुंचा पाएगी? ऐसे नाजाने कितनी बातें लोगों के मन में चलती रहती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस उलझन से जूझ रहे हैं, और कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी भी हो? तो हम आपको बता दें कि आप पालक के सूप का सेवन कर सकते हैं। ये सूप स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि हमारी सेहत को कई फायदे भी पहुंचाता है। पालक में पाए जाने वाले कैल्शियम, क्लोरीन, आयरन, प्रोटीन, फॉस्फोरस, सोडियम और विटामिन ए और सी जैसे पोषक तत्व आपको कई लाभ देने का काम करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप घर पर ही कैसे मिनटों में पालक का सूप बना सकते हैं।

Food tips palak soup recipe in hindi
पालक सूप रेसिपी - फोटो : Pixabay

ये चीजें चाहिए

-मैदा
-दूध
-क्रीम
-पालक
-पानी
-नमक
-मक्खन
-प्याज
-काली मिर्च पाउडर।

Food tips palak soup recipe in hindi
पालक सूप रेसिपी - फोटो : istock

ऐसे करें तैयार

-आपको सबसे पहले पालक को लेना है और इसकी सफाई करनी है। आपको इसमें से मोटे डंठल हटा लेने है, ताकि सूप का स्वाद न बिगड़े।

-अब पालक को अच्छी तरह से धो लें और फिर एक बर्तन में पानी रखकर उसमें पालक डाल लें। अब इसे लगभग 7-8 मिनट के लिए उबालें।

-ध्यान रहे कि जब पालक पक जाए, तब ही इसे गैस से उतारें। अब जब पालक ठंडा हो जाए, तो इसे ब्लेंडर में पीस लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Food tips palak soup recipe in hindi
पालक सूप रेसिपी - फोटो : istock

-फिर एक पैन में मक्खन को गर्म करें और इसमें कटा हुआ प्याज डालकर हल्की आंच पर इन्हें भून लें।

-वही, जब प्याज भूरा हो जाए, तो इसमें मैदा डालें और धीमी आंच पर भूनते रहें।

विज्ञापन
Food tips palak soup recipe in hindi
पालक सूप रेसिपी - फोटो : istock

-इसके बाद इसमें दूध, नमक, काली मिर्च और पालक की प्यूरी मिला लें। फिर लगभग 3-4 मिनट तक हल्की गैस पर एक उबाल दें और इसके बाद आपका पालक सूप पूरी तरह तैयार है।

-जब आप इस पालक के सूप को परोसे, तो इस पर ऊपर से क्रीम डाल लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed