हम भारतीय लोग खाने के काफी शौकीन होते हैं और हर दिन कुछ नया और स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं। लोग अपने-अपने घरों में चीजें तो बनाते ही हैं, लेकिन आज के समय में लोग बाहर का खाने का स्वाद लेना काफी पसंद करते हैं। बात चाहे स्ट्रीट फूड की करें या फिर किसी होटल या रेस्टोरेंट की करें। यहां आपको लोग काफी संख्या में स्वाद लेते हुए आसानी से नजर आ जाएंगे। हालांकि, कुछ लोगों को तीखा या खट्टा खाना पसंद होता है तो किसी को काफी मिर्ची वाला खाना काफी पसंद होता है। लेकिन एक चीज है जो हर कोई खाना खाने के बाद जरूर खाना पसंद करता है, और वो है मीठा। अगर आप भी मीठा खाने का शौक रखते हैं, तो आप आलू के हलवे का स्वाद ले सकते हैं और वो भी आसान रेसिपी से। तो चलिए आपको आलू के हलवे की बेहद आसान रेसिपी के बारे में बताते हैं।
मिनटों में घर पर तैयार करें स्वादिष्ट आलू का हलवा, रेसिपी है बहुत आसान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये चीजें चाहिए
-बादाम
-घी
-दूध
-काजू
-आलू
-चीनी
-किशमिश
-हरी इलायची (पीसी हुई)।
ऐसे करें तैयार
-आपको सबसे पहले आलू को उबाल लेना है और फिर इन्हें छीलकर हाथों से मैश कर ले।
-दूसरी तरफ एक बर्तन लेना है और उसमें घी डालकर उसे गर्म करें।
-इसके बाद इस गर्म घी में मैश किए हुए आलू डाल लें और फिर इन्हें 2-4 मिनट तक पकाएं। आलू को चलाते रहें, ताकि ये तले पर न चिपके।
-जब आलू पक जाएं, तो इसमें चीनी और दूध डाल लें और सभी को एक साथ मिला लें और लगभग 5-7 मिनट तक पका लें।
-अब ऊपर से सूखे मेवे और इलायची पाउडर डालकर मिला लें। इसके बाद आपका हलवा परोसने के लिए पूरी तरह तैयार है।