फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजू करी देखकर आ जाता है मुंह में पानी, तो खुद इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं घर पर

Sat, 04 Sep 2021 12:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 04 Sep 2021 12:28 PM IST
विज्ञापन
cashew curry easy recipe how to make cashew curry at home
काजू करी रेसिपी - फोटो : istock

क्या आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जिसे खाकर आपके मुंह में स्वाद आ जाए? और यही नहीं जिसे आपके मेहमान भी खाकर आपके खाने की जमकर तारीफ करें? तो फिर आपको काजू करी की रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए, क्योंकि इस डिश में वो सबकुछ है जिसे आप ढूंढ रहे हैं। जहां एक तरफ ये काजू करी डिश स्वादिष्ट, चटपटी, मीठी और मलाईदार है, तो वहीं दूसरी तरफ ये एक शाही डिश भी है। इस काजू करी को आप घर पर आसानी से बना सकते हैं, जिसे आप रात के खाने में, दिन के लंच में या फिर किसी खास मेहमान के आने पर परोस सकते हैं। यकीन मानिए जब आप ये डिश सामने वाले शख्स को खिलाएंगे, तो वो आपसे इसकी रेसिपी के लिए जरूर पूछ सकता है। तो चलिए इतना सबकुछ सुनकर आपके मुंह में भी यकीनन पानी आ ही गया होगा, तो चलिए अब बिना देर किए काजू करी बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

cashew curry easy recipe how to make cashew curry at home
काजू करी रेसिपी - फोटो : Pixabay

ये चीजें चाहिए

-हरी मिर्च
-नमक
-क्रीम
-तेज पत्ता
-चीनी
-धनिया पत्ता
-टमाटर
-तेज पत्ता
-लाल मिर्च पाउडर
-गरम मसाला पाउडर
-मक्खन
-सूखे मेथी के पत्ते
-पानी
-काजू
-टमाटर
-लहसुन।

cashew curry easy recipe how to make cashew curry at home
काजू करी रेसिपी - फोटो : Pixabay

ऐसे करें तैयार

-सबसे पहले आपको एक बर्तन में थोड़ा मक्खन डालना है और इसके गर्म होने पर इसमें काजू डालने हैं।

-मक्खन में काजू को सुनहरा होने तक भूनते रहे और ध्यान रहे कि ये जले नहीं।

-इसके बाद एक अन्य बर्तन में तेल को गर्म कीजिए और इसमें एक तेज पत्ता डालें और फिर कटे हुए टमाटर डालकर कुछ देर के लिए भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
cashew curry easy recipe how to make cashew curry at home
काजू करी रेसिपी - फोटो : istock

-दूसरी तरफ आपको बिना भुने हुए काजू को पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लेना है। ऐसे ही टमाटर को ग्राइंड करके बारीक पेस्ट तैयार कर लें।

-इसके बाद जब आपके गैस वाले टमाटर पकने लगे, तो इसमें टमाटर का पेस्ट डालें और ऊपर से अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर पकाएं।

विज्ञापन
cashew curry easy recipe how to make cashew curry at home
काजू करी रेसिपी - फोटो : istock

-अब ऊपर से पीसा हुआ काजू पेस्ट और मक्खन डालकर इसे चलाते हुए पकाएं।

-इसके बाद ऊपर से आप कटी हरी मिर्च डाल सकते हैं। साथ ही गरम मसाला, नमक, क्रीम और कस्तूरी मेथी भी डालें।

-अब आपकी काजू करी तैयार है। आप इसे भुने हुए काजू से गार्निश करके परोस सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed