फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: त्योहार में बच गई है ज्यादा मिठाई, तो ऐसे बनाएं ये दो खास पकवान

Tue, 09 Nov 2021 10:17 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 09 Nov 2021 10:17 AM IST
विज्ञापन
Festival leftover Sweets recipes in hindi Desserts recipes
बची हुई मिठाई से बनाएं रेसिपी - फोटो : Istock

त्योहारों का मौसम है। हाल ही में दिवाली उत्सव खत्म हुआ है। अब बात त्योहार की हो तो मिठाई का जिक्र होना लाजमी है। त्योहार में तरह तरह की मिठाई आती हैं। भगवान के भोग से लेकर दिवाली गिफ्ट, भाई दूज आदि में कई सारी मिठाईयां घर पर आ जाती है। ज्यादा मिठाई होने से समय पर लोग उसे खा नहीं पाते। ऐसे में या तो वह खराब हो जाती है या उसका ताजापन खत्म हो जाता है। मिठाई खत्म न कर पाने की दशा में मजबूरन उसे फेंकना पड़ जाता है। आपके घर पर भी त्योहार के बाद ऐसे ही अधिक मिठाई बच गई हो तो उससे अच्छी अच्छी स्वादिष्ट डिश बना सकती हैं। मिठाईयों को फेंकने के बजाए आप यहां बताई जा रही रेसिपीज से लजीज पकवान बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं त्योहार में बची हुई मिठाई से दो अलग अलग स्वादिष्ट पकवान बनाने की खास रेसिपी।

Festival leftover Sweets recipes in hindi Desserts recipes
बची हुई मिठाई से बनाएं रेसिपी - फोटो : Istock

मिठाई की रोटी

आपने मीठी भात तो खाई होगी लेकिन मिठाईयों से आप मीठी रोटी भी बना सकते हैं। इसका स्वाद भी लजीज होता है।

मीठी रोटी बनाने की सामग्री

आटा, बची हुई मिठाई, तिल, नमक।

Festival leftover Sweets recipes in hindi Desserts recipes
बची हुई मिठाई से बनाएं पकवान - फोटो : Istock

मीठी रोटी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- इस पकवान को बनाने के लिए सबसे पहले बची हुई मिठाई को एक मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।

स्टेप 2- जब मिठाइयों का चूरा बन जाए तो उसे अच्छे से मिक्स करके एक तरफ रख दें।

स्टेप 3- अब गेहूं के आटे में हल्का नमक और तिल डालकर थोड़ा थोड़ा पानी मिलाकर अच्छे से गूंथ लें।

स्टेप 4- गूंथे हुए आटे की छोटी छोटी लोई बना लें।

स्टेप 5- अब इन लोई के बीच में मिठाई का चूरा भरें और रोटी का आकार देते हुए बेल लें।

स्टेप 6- फिर पैन में घी गर्म करके स्टफ्ड कचोरी की तरह अच्छे से दोनों तरह सेंक लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Festival leftover Sweets recipes in hindi Desserts recipes
बची हुई मिठाई से बनाएं पकवान - फोटो : istock

मिठाई से बनाएं कुल्फी 

आप बची हुई मिठाई से कुल्फी बना सकते हैं। 

कुल्फी बनाने के लिए सामग्री

बची हुई मिठाई, दूध, ड्राई फ्रूट्स, इलायची पाउडर

विज्ञापन
Festival leftover Sweets recipes in hindi Desserts recipes
बची हुई मिठाई से बनाएं पकवान - फोटो : Pixabay

कुल्फी बनाने का तरीका

स्टेप 1- मिठाई से कुल्फी बनाने के लिए बची हुई मिठाई को ग्राइडर में डालकर अच्छे से पीस लें। 

स्टेप 2- तब तक एक कढ़ाही में दूध डालकर गाढ़ा होने तक उबालिए। फिर इसमें मिठाई मिला लीजिए।

स्टेप 3- दूध उबल जाए तो ड्राईफ्रूट्स और इलायची पाउडर को उसमें अच्छे से मिक्स कर लीजिए। 

स्टेप 4- अब आंच बंद करके इस दूध वाले मिश्रण को कुल्फी के सांचे में भरकर कुछ देर कमरे में ठंडा होने के लिए रखें। बाद में फ्रिज में 2 से 3 घंटे के लिए रख दें। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed