Father's Day 2024: हर पिता अपने बच्चों के लिए अपनी पूरी जिंदगी दांंव पर लगा देता है। वो अपने बच्चे को खुशी देने के लिए मुश्किल से मुश्किल पड़ाव भी पार कर लेता है। पिता के इसी समर्पण को सम्मान देने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। अपने पापा को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए ये दिन सबसे सही है।
Father's Day 2024: तोहफा लेने का नहीं मिला समय तो अपने पापा के लिए हाथ से तैयार करें स्वादिष्ट केक
अगर आप अपने पापा के लिए फादर्स डे का केक लेना भूल गए हैं तो घर पर अपने हाथों से उनके लिए केक तैयार करें।
- मैदा-1 कप
- चीनी पाउडर-1 कप
- ठंडा दूध-1/2 कप
- कोको पाउडर-1/2 कप
- बेकिंग पाउडर- 1 टी स्पून
- बेकिंग सोडा- 1 टी स्पून
- नमक- 1/2 टी स्पून
- तेल-1/2 कप
- वनिला एसेंस-1 टेबल स्पून
- डार्क चॉकलेट - केक सजाने के लिए
- टूटी फ्रूटी - केक सजाने के लिए
- क्रीम - केक सजाने के लिए
विधि
हम जो केक बनाने की रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं, इसकी विधि काफी आसान है। इसे आप कुछ देर में तैयार कर सकते हैं। इस चॉकलेट केक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, चीनी पाउडर, कोको पाउडर और बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर को लेकर छान के निकाल लें। इसे छानने के बाद इसमें थोड़ा सा नमक डालें। अब इस मिश्रण में आधा कप तेल और आधा कप गर्म पानी डालकर मिश्रण को अच्छी तरह से फेंटना शुरू करें। जब ये ठंडा होने लगे तो इसमें धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार लगाते रहें। ध्यान रखें कि इसमें गांठे नहीं पड़नी चाहिए।
अच्छी तरह से फेंटने के बाद इसमे वनिला एसेंस डालें और फिर एक बार अच्छी तरह से मिक्स करें, ताकि इसकी गांठें खत्म हो जाएं और स्मूद बेटर तैयार हो। अब इसे साइड में रखकर ओवन को 180 डिग्री पर प्री हीट करें। जब तक ओवन गर्म हो रहा है तब तक केक मोल्ड में बटर या घी लगाकर उसे चिकना करें। चिकनाई लगाने के बाद मोल्ड की तली में थोड़ा सा मैदा छिड़कें और उसके बाद इसमें केक का बेटर डालें। बेटर डालने के बाद इसे दो से तीन बार सही से डैब करें, ताकि इसमें कहीं हवा न रह जाए और बेटर सही से सेट हो जाए।
ओवन गर्म होने के बाद मोल्ड को 25 मिनट के लिए ओवन में रख दें। चाहें तो थोड़ी देर के बाद चाकू डालकर एक बार चेक कर लें कि ये पका है या नहीं। पक जाने पर चाकू में केक चिपकेगा नहीं। जब केक पक जाए तो इसे बाहर निकाल कर अच्छी तरह से ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसे आप डार्क चॉकलेट की मदद से सजा सकते हैं। इस केक पर क्रीम की मदद से कुछ मैसेज जरूर लिखें।