फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Summer Dishes: गर्मी के मौसम में करें चावल से बने इन पकवानों का सेवन, मन के साथ पेट भी होगा खुश

Thu, 13 Jun 2024 09:21 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 13 Jun 2024 09:21 AM IST
सार

गर्मी के मौसम में अगर आप हल्का भोजन करना चाहते हैं, तो चावल से कुछ स्वादिष्ट डिश बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Summer Dishes in Hindi some rice dishes you must try in summer
गर्मी के मौसम में करें चावल से बनें इन पकवानों का सेवन - फोटो : istock

Summer Dishes: गर्मी का मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी की वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। इसी वजह से लोग इस बदलते मौसम में अपने पहनावे से लेकर खाने तक में बदलाव कर देते हैं।



इस मौसम में लोगों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, क्योंकि तेज गर्मी में अगर कुछ थोड़ा सा इधर-उधर का खाया, तो तबियत खराब होने के हालात बनने लगते हैं। इसके अलावा कम पानी पीने या ज्यादा तला-भुना खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। इसी वजह से ज्यादातर लोग गर्मी में हल्का भोजन करना पसंद करते हैं।

अगर आप भी खाने के कुछ ऐसे विकल्प तलाश रहे हैं, जो काफी हल्के हों, तो ये लेख इसमें आपकी मदद करेगा। इस लेख में हम आपको चावल से बनने वाले कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में आपके स्वास्थ्य को भी दुरुस्त रखेंगे। इन पकवानों को खाकर आपका मन भी खुश रहेगा। 

Summer Dishes in Hindi some rice dishes you must try in summer
गर्मी के मौसम में करें चावल से बनें इन पकवानों का सेवन - फोटो : instagram

कोरिएंडर राइस

अगर जल्दी में है, लेकिन कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट खाने का मन है तो झटपट कोरिएंडर राइस तैयार कर सकते हैं। ये कम समय में बनने वाला स्वादिष्ट और हेल्दी विकल्प होता है। इसे आप रायते और पापड़ के साथ खा सकते हैं। 

Summer Dishes in Hindi some rice dishes you must try in summer
गर्मी के मौसम में करें चावल से बनें इन पकवानों का सेवन - फोटो : instagram

लेमन राइस

ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। आप चाहें तो इसे रायते के साथ टिफिन में भी रखकर ले जा सकती हैं। इसमें मूंगफली और करी पत्ते की वजह से स्वाद काफी अच्छा आता है। इसी के चलते आप चाहें तो इस भीषण गर्मी में लेमन राइस तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Summer Dishes in Hindi some rice dishes you must try in summer
गर्मी के मौसम में करें चावल से बनें इन पकवानों का सेवन - फोटो : instagram

कर्ड राइस

इस मौसम में दही खाने से पेट को काफी लाभ मिलता है। ऐसे में आप चाहें तो कर्ड राइस बना सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट होता है और इसे आप गर्मी में लंच में खा सकती हैं। ये आपके पेट को गर्मी से राहत दिलाएगा। 

विज्ञापन
Summer Dishes in Hindi some rice dishes you must try in summer
गर्मी के मौसम में करें चावल से बनें इन पकवानों का सेवन - फोटो : instagram

मिंट राइस

इस मौसम में पुदीना शरीर को काफी फायदा पहुंचाता है। ऐसे में आप चाहें तो घर पर मिंट राइस बना सकती हैं। पुदीना शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है। इसे आप पापड़ और दही के साथ परोस सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed