Falahari Namkeen Recipe: सोमवार के व्रत के लिए पहले से तैयार करके रखें फलाहारी नमकीन
सावन का महीना हर किसी के लिए बेहद खास होता है। इस महीने में लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं।
- 1 कप मूंगफली
- 1 कप काजू
- 1 कप मखाना
- 1 कप साबूदाना
- 1/2 कप नारियल के पतले स्लाइस
- 1/2 कप किशमिश
- 2-3 हरी मिर्च
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच चीनी
- 1 टेबलस्पून घी
नमकीन बनाने की विधि
इस नमकीन को बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में थोड़ा सा घी गर्म करें। फिर इसमें साबूदाना डालकर मध्यम आंच पर भूनें। जब साबूदाना अच्छी तरह से भुन जाए तो इसे एक प्लेट में निकाल लें। साबूदाना भूनने के बाद कड़ाही में मखाने डालकर भूनें। भूनने के बाद इन्हें भी निकालकर एक तरफ रख लें।
इसके बाद मूंगफली और काजू को भी कड़ाही में भून लें। कड़ाही में नारियल के पतले स्लाइस डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद किशमिश को भी डालकर थोड़ा सा भूनें और निकाल लें। कड़ाही में थोड़ा सा घी डालें और उसमें जीरा डालें। जब जीरा तड़कने लगे, तो उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें और हल्का सा भूनें।
अब इसमें भुना हुआ साबूदाना, मखाना, मूंगफली, काजू, नारियल और किशमिश डालें और अच्छे से मिलाएं। अब इसमें सेंधा नमक, काली मिर्च पाउडर और चीनी (यदि आप चाहें) डालकर अच्छी तरह मिलाएं।इसे हल्की आंच पर थोड़ा अच्छी तरह से भूनें।