फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Taste Of Banaras: टमाटर चाट से लेकर लस्सी तक, सावन में बनारस जाकर उठाएं इन पकवानों का लुत्फ

Sun, 14 Jul 2024 12:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 14 Jul 2024 12:59 PM IST
सार

अगर आप सावन के महीने में बनारस घूमने जा रहे हैं तो वहां जाकर कुछ स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ जरूर उठाएं। 

विज्ञापन
Sawan 2024 best banarasi food for two days visit amazing dishes of Varanasi
सावन में बनारस जाकर उठाएं इन पकवानों का लुत्फ - फोटो : instagram

Sawan 2024: भारत के सबसे प्राचीन और सबसे पवित्र शहरों में सबसे पहले नंबर पर आने वाला बनारस शहर किसी पहचान का मोहताज नहीं है। बनारस का जिक्र आते ही यहां के घाटों और खाने पीने की चीजों की तस्वीर जहन में घूमने लगती है। लोग यहां जाकर भगवान शिव के मंदिरों के दर्शन करके गंगा किनारे घाटों पर भी सैर करने जाते हैं। इसके साथ-साथ बनारस के खाने का स्वाद तो सबसे अच्छा रहता है।

अब जब सावन का महीना शुरू होने वाला है तो आप बिना कुछ सोचे समझे बनारस घूमने का प्लान बना सकते हैं। जैसे कि मान्यता है कि सावन के महीने में शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना काफी शुभ होता है तो ऐसे में आप बनारस जाकर गंगा नदी से गंगाजल लेकर काशी विश्वनाथ धाम में पूजा कर सकते हैं।

अगर आप अगर आप बनारस जा रहे हैं तो वहां के विभिन्न चटपटे खाने का स्वाद लेना बिल्कुल ना भूले। इस लिस्ट में कई पकवानों के नाम शामिल है जिन्हें खाने के लिए लोग दूर-दूर से बनारस आते हैं

Sawan 2024 best banarasi food for two days visit amazing dishes of Varanasi
सावन में बनारस जाकर उठाएं इन पकवानों का लुत्फ - फोटो : instagram

टमाटर चाट

बनारस की टमाटर चाट दूर-दूर तक काफी फेमस है। अगर आपको तीखा खाना पसंद है तो इसे टेस्ट करना कतई नहीं भूलिएगा। मिट्टी के सकोरे में मिलने वाली ये चाट खाकर आप बाकी चाट का स्वाद ही भूल जाएंगे। 

Sawan 2024 best banarasi food for two days visit amazing dishes of Varanasi
सावन में बनारस जाकर उठाएं इन पकवानों का लुत्फ - फोटो : instagram

लस्सी

बनारस की गाढ़ी-गाढ़ी लस्सी पीने तो लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसे में आप भी अगर बनारस जा रहे हैं तो लस्सी पीना कतई न भूलें। गर्मी के मौसम में ठंडी लस्सी आपको राहत पहुंचाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan 2024 best banarasi food for two days visit amazing dishes of Varanasi
सावन में बनारस जाकर उठाएं इन पकवानों का लुत्फ - फोटो : instagram

बाटी चोखा

पूर्वांचल में आपको बाटी चोखा हर गली मोहल्ले में बिकता दिख जाएगा लेकिन बनारस के बाटी चोखा की बात ही अलग है। सत्तू भरी बाटी के साथ जब आप बैंगन का चोखा खाएंगे तो आपका पेट भी प्रसन्न हो जाएगा। 

विज्ञापन
Sawan 2024 best banarasi food for two days visit amazing dishes of Varanasi
सावन में बनारस जाकर उठाएं इन पकवानों का लुत्फ - फोटो : instagram

जलेबी

बनारस जा रहे हैं और नाश्ते में जलेबी न खाएं, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। सुबह सवेरे बनारस जाकर वहां की मशहूर जलेबी खाकर अपने दिन की शुरूआत करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed