फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आंखों की रोशनी बरकरार रखने में मदद करती हैं ये चीजें, आज ही डाइट में करें शामिल

Tue, 05 Nov 2019 10:39 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 05 Nov 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
eye care food tips best diet for eye health

आंखें जो हमें दुनिया दिखाती हैं अक्सर हम इन्हीं की सेहत के प्रति सबसे ज्यादा लापरवाह हो जाते हैं। घंटों कंप्यूटर की स्क्रीन के सामने बैठने व खान-पान पर ध्यान न देने से आखों की सेहत पर बुरा असर पड़ता है, जिससे लोगों को बहुत कम उम्र में ही चश्मा लग जाता है। आंखों की रोशनी के लिए विटामिन ए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसकी कमी के कारण आंखों की रोशनी कम होने लगती है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की सेहत बरकरार रहे तो यह जरूरी है कि आप अपने आहार पर ध्यान दें। आइए जानते हैं आंखों की रोशनी बनी रहे इसके लिए क्या खाना चाहिए...

eye care food tips best diet for eye health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए बहुत अहम होती हैं। पालक, पत्तागोभी आदि हरी सब्जियों में विटामिन सी और ई भरपूर मात्रा में होते हैं। इनमें कैरोटिनॉयड्स ल्यूटिन और जेक्सैंथिन भी होता है। इसके अलावा इनमें पाया जाने वाला विटामिन ए आंखों को होने वाली कई तरह की बीमारियों जैसे एएमडी और मोतियाबिंद से बचाता है।
eye care food tips best diet for eye health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

नट्स
नट्स खाने से आंखों के साथ-साथ दिमाग भी तेज होता है। काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट आदि नट्स की श्रेणी में आते हैं। नट्स आंखों की रोशनी के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है। इन सब चीजों के रोजाना सेवन से आंखों की रोशनी के साथ-साथ दिमाग भी तेज होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
eye care food tips best diet for eye health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मछली और अंडे
अंडों में पाए जाने वाला प्रोटीन और ग्लूटेथियोन आंखों के लेंस का बचाव करता है। ये पोषक तत्व आंखों के लिए एंटी ऑक्सीडेंट की तरह काम करते हैं। मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो आंखों के रेटिना के लिए बहुत जरूरी होता है।

विज्ञापन
eye care food tips best diet for eye health
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

गाजर
गाजर में पाए जाने वाला रोडोप्सिन प्रोटीन का एक काम्पोनेन्ट है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि विटामिन ए आपकी आंखों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बता दें कि गाजर का रंग नारंगी प्रोटीन बीटा कैरोटीन के कारण होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed