{"_id":"68fef579f4a1ec907700f83b","slug":"easy-simple-recipes-to-try-with-leftover-kheel-check-process-bache-hue-kheel-se-banaein-swadisht-recipe-2025-10-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe With Kheel: दिवाली की पूजा में बच गई हैं खील तो उसे फेकें नहीं, तैयार करें ये स्वादिष्ट पकवान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe With Kheel: दिवाली की पूजा में बच गई हैं खील तो उसे फेकें नहीं, तैयार करें ये स्वादिष्ट पकवान
Mon, 27 Oct 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 27 Oct 2025 10:53 AM IST
सार
Easy Simple Recipes To Try With Leftover Kheel: दिवाली की पूज में खीलों का काफी महत्व होता है। लेकिन पूजा के बाद इन्हें कोई खाता नहीं है। अगर आपके पास भी खील बची हुई हैं, तो ये लेख आपके काम का है। हम यहां आपको खील से बनने वाली कुछ रेसिपी के बारे में बताएंगे।
विज्ञापन
बच गई हैं खील तो उससे तैयार करें ये पकवान
- फोटो : अमर उजाला
Easy Simple Recipes To Try With Leftover Kheel: दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा में खील और बताशों का विशेष महत्व होता है। इनका प्रयोग पूजन में समृद्धि, शुभता और पवित्रता के प्रतीक के रूप में किया जाता है। लेकिन अक्सर पूजा के बाद खील बच जाती है और लोग नहीं जानते कि इनका क्या किया जाए। ऐसे में खील को फेंकने की बजाय उनसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं।
चिवड़ा
- फोटो : instagram
चिवड़ा
चिवड़ा यानी कि पोहा, खील में हल्के के पानी के छींटें डालकर उसे गीला कर लें। इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर गीली खथील, मूंगफली, भुनी चना दाल, करी पत्ता, थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्का सा नींबू रस डालकर मिक्स करें। मसालेदार चिवड़ा तैयार है। आखिर में ऊपर से इसमें नमकीन डालकर सर्व करें।

भेलपुरी
- फोटो : instagram
भेलपुरी
खील में प्याज, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, नमक, नींबू का रस और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। ऊपर से हरी धनिया और सेव डालें। झटपट बनने वाली चटपटी भेल सभी को पसंद आएगी। इसे तुरंत ही परोसें, वरना ये सील जाएगी।

टिक्की
- फोटो : instagram
टिक्की
यदि आपके पास ज्यादा खीलें बची हैं तो पहले तो उसे हल्का गीला कर लें। इसके बाद उबले आलू में खील, नमक, मिर्च, धनिया और थोड़ा बेसन मिलाकर टिक्की बनाएं। अब इसे तेल में सेंक लें। बस खील से करारी और चटपटी टिक्की तैयार है। इसे चटनी के साथ परोस सकते हैं।

नमकीन मिक्स
- फोटो : instagram
नमकीन मिक्स
खील में भुनी मूंगफली, काजू, किशमिश, करी पत्ता, नमक और हल्दी डालकर हल्की आंच पर भूनें। एयरटाइट डिब्बे में रखें, यह लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहती है। इस नमकीन को तैयार करने के लिए खील को भी भून लें, तभी इसका स्वाद अच्छा लगेगा।