फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe With Kheel: दिवाली की पूजा में बच गई हैं खील तो उसे फेकें नहीं, तैयार करें ये स्वादिष्ट पकवान

Mon, 27 Oct 2025 10:53 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 27 Oct 2025 10:53 AM IST
सार

Easy Simple Recipes To Try With Leftover Kheel: दिवाली की पूज में खीलों का काफी महत्व होता है। लेकिन पूजा के बाद इन्हें कोई खाता नहीं है। अगर आपके पास भी खील बची हुई हैं, तो ये लेख आपके काम का है। हम यहां आपको खील से बनने वाली कुछ रेसिपी के बारे में बताएंगे।

विज्ञापन
Easy simple recipes to try with leftover kheel Check process bache hue kheel se banaein swadisht recipe
बच गई हैं खील तो उससे तैयार करें ये पकवान - फोटो : अमर उजाला
Easy Simple Recipes To Try With Leftover Kheel:  दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा में खील और बताशों का विशेष महत्व होता है। इनका प्रयोग पूजन में समृद्धि, शुभता और पवित्रता के प्रतीक के रूप में किया जाता है। लेकिन अक्सर पूजा के बाद खील बच जाती है और लोग नहीं जानते कि इनका क्या किया जाए। ऐसे में खील को फेंकने की बजाय उनसे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं।


दिवाली पर आने वाली खील न सिर्फ हल्की और पौष्टिक होती है, बल्कि इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट शरीर को तुरंत ऊर्जा भी देता है। अगर आपके घर में भी दिवाली की पूजा के बाद खील बची हुई हैं, तो उन्हें इस्तेमाल करने के ये आसान और स्वादिष्ट तरीके आपके लिए परफेक्ट हैं। इनसे आप झटपट स्नैक्स, मीठा या नाश्ता तैयार कर सकते हैं, जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आएगा। आइए आपको कुछ पकवानों के बारे में बताते हैं।
 
Easy simple recipes to try with leftover kheel Check process bache hue kheel se banaein swadisht recipe
चिवड़ा - फोटो : instagram
चिवड़ा

चिवड़ा यानी कि पोहा, खील में हल्के के पानी के छींटें डालकर उसे गीला कर लें। इसके बाद एक कढ़ाही में तेल डालकर गीली खथील, मूंगफली, भुनी चना दाल, करी पत्ता, थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्का सा नींबू रस डालकर मिक्स करें। मसालेदार चिवड़ा तैयार है। आखिर में ऊपर से इसमें नमकीन डालकर सर्व करें।

 
Easy simple recipes to try with leftover kheel Check process bache hue kheel se banaein swadisht recipe
भेलपुरी - फोटो : instagram
भेलपुरी

खील में प्याज, टमाटर, उबले आलू, हरी मिर्च, नमक, नींबू का रस और थोड़ा चाट मसाला मिलाएं। ऊपर से हरी धनिया और सेव डालें। झटपट बनने वाली चटपटी भेल सभी को पसंद आएगी। इसे तुरंत ही परोसें, वरना ये सील जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Easy simple recipes to try with leftover kheel Check process bache hue kheel se banaein swadisht recipe
टिक्की - फोटो : instagram
टिक्की

यदि आपके पास ज्यादा खीलें बची हैं तो पहले तो उसे हल्का गीला कर लें। इसके बाद उबले आलू में खील, नमक, मिर्च, धनिया और थोड़ा बेसन मिलाकर टिक्की बनाएं। अब इसे तेल में सेंक लें। बस खील से करारी और चटपटी टिक्की तैयार है। इसे चटनी के साथ परोस सकते हैं।

 
विज्ञापन
Easy simple recipes to try with leftover kheel Check process bache hue kheel se banaein swadisht recipe
नमकीन मिक्स - फोटो : instagram
नमकीन मिक्स

खील में भुनी मूंगफली, काजू, किशमिश, करी पत्ता, नमक और हल्दी डालकर हल्की आंच पर भूनें। एयरटाइट डिब्बे में रखें, यह लंबे समय तक कुरकुरी बनी रहती है। इस नमकीन को तैयार करने के लिए खील को भी भून लें, तभी इसका स्वाद अच्छा लगेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed