फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Laxmi Puja Prasad: आज मना रहे हैं दिवाली तो मां लक्ष्मी के लिए तैयार करें ये भोग

Fri, 01 Nov 2024 08:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 01 Nov 2024 08:48 AM IST
सार

मां लक्ष्मी को सफेद रंग की चीजों का भोग लगाना काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आप दिवाली के दिन उन्हें सफेद रंग की खास मिठाई का भोग अवश्य लगाएं। 

विज्ञापन
Diwali 2024 Laxmi Puja Prasad Recipe how to make mawa barfi for prasad
मावा बर्फी बनाने की आसान विधि - फोटो : adobe
Diwali 2024 Laxmi Puja Prasad Recipe: दीपों के महा पर्व दिवाली के त्योहार का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। इस त्योहार को न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी मनाया जाता है। वैसे तो रोशनी के इस पर्व को लोग अपने-अपने तरीकों से मनाते हैं लेकिन हर जगह एक चीज कॉमन है। वह चीज है इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करना।


दिवाली की दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है। यही वजह है कि घरों से लेकर मंदिर, दफ्तरों और दुकानों में मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। यदि आप भी इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें उनकी प्रिय चीजों का भोग अवश्य लगाएं।

मां लक्ष्मी को सफेद चीज काफी प्रिय है। ऐसे में हम आपको मावा बर्फी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं, ताकि आप शुद्ध तरह से घर पर ही खोये की बर्फी बनाकर माता रानी को प्रसन्न करें।
Diwali 2024 Laxmi Puja Prasad Recipe how to make mawa barfi for prasad
मावा बर्फी बनाने की आसान विधि - फोटो : instagram

मावा बर्फी बनाने का सामान

  • मावा (खोया): 250 ग्राम
  • पिसी चीनी: 100 ग्राम (स्वादानुसार)
  • इलायची पाउडर: 1/2 चम्मच
  • घी: 1-2 चम्मच 
  • पिस्ता, बादाम या काजू: सजावट के लिए 

 

Diwali 2024 Laxmi Puja Prasad Recipe how to make mawa barfi for prasad
मावा बर्फी बनाने की आसान विधि - फोटो : instagram

विधि

मावा की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गरम करें और फिर उसमें मावा डालें। अब धीमी आंच पर मावा को भूनें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक मावा का रंग हल्का सुनहरा न हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali 2024 Laxmi Puja Prasad Recipe how to make mawa barfi for prasad
मावा बर्फी बनाने की आसान विधि - फोटो : instagram

जब मावा अच्छी तरह भुन जाए और हल्का ठंडा हो जाए, तो इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद इसमें इलायची पाउडर डालें, जिससे बर्फी में खुशबू और स्वाद आएगा। इसे अच्छे से मिलाकर मावे को एकसार बना लें।

विज्ञापन
Diwali 2024 Laxmi Puja Prasad Recipe how to make mawa barfi for prasad
मावा बर्फी बनाने की आसान विधि - फोटो : instagram

अब इसे एक प्लेट या ट्रे में घी लगाकर फैला दें। इसे बराबर करने के लिए एक चम्मच या स्पैचुला की मदद लें। आखिर में ऊपर से बारीक कटे पिस्ता, बादाम या काजू छिड़क दें और हल्के हाथ से दबा दें ताकि ये बर्फी के ऊपर चिपक जाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed