फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Recipe: दिवाली के डिनर को इस शाही सब्जी के साथ बनाए खास, खाने वाला हर शख्स पूछेगा रेसिपी

Thu, 31 Oct 2024 04:50 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 31 Oct 2024 04:50 PM IST
सार

यदि आप दिवाली वाले दिन कुछ खास बनाना चाहती हैं तो बिना लहसुन और प्याज वाली कढ़ाई पनीर एक बेहतरीन विकल्प है। 

विज्ञापन
diwali 2024 delicious and restaurant style Kadai Paneer No Onion No Garlic
कढ़ाई-पनीर - फोटो : instagram

Diwali Special Recipe: दिवाली का त्योहार हिंंदू धर्म में काफी अहम होता है। इस दिन लोगों का अवकाश होता है, ऐसे में हर कोई अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करके त्योहार की खुशियों को दोगुना करता है। महिलाएं इस दिन तमाम तरह के पकवान बनाती हैं। यदि आप सोच रही हैं कि दिवाली के दिन डिनर में क्या बनाएं तो कढ़ाई पनीर की सब्जी तैयार कर सकती हैं।



वैसे तो पनीर की ये सब्जी पनीर, प्याज और शिमला मिर्च के साथ तैयार की जाती है, जिसे हर कोई बड़े चाव से खाता है। लेकिन, क्या आपने कभी बिना प्याज और लहसुन वाली कढ़ाई पनीर की सब्जी खाई है, ये भी काफी स्वादिष्ट लगती है। कढ़ाई पनीर की ये सब्जी नान, रोटी या पराठे के साथ बहुत अच्छी लगती है। इसे चावल के साथ भी परोसा जा सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इस दिवाली घर पर बिना प्याज-लहसुन वाली कढ़ाई पनीर बना सकती हैं। 

diwali 2024 delicious and restaurant style Kadai Paneer No Onion No Garlic
कढ़ाई-पनीर - फोटो : Adobe Stock

बिना प्याज-लहसुन वाली कढ़ाई पनीर के लिए सामग्री

  • 500 ग्राम पनीर
  • 4 टमाटर
  • 2 शिमला मिर्च
  • 2-4 हरी मिर्च
  • 10-12 काजू
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चम्मच बटर
  • 1-2 इंच अदरक का टुकड़ा
diwali 2024 delicious and restaurant style Kadai Paneer No Onion No Garlic
कढ़ाई-पनीर - फोटो : iStock
  • 1 तेजपत्ता 
  • 3 -4 लॉन्ग 
  • 4-5 काली मिर्च 
  • 2-3 सुखी लाल मिर्च
  • 1 कटोरी मलाई
  • 10-15 काजू
  • 1 चम्मच से टमाटर सॉस
  • हरा धनिया
  • 1 चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर

 

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2024 delicious and restaurant style Kadai Paneer No Onion No Garlic
कढ़ाई-पनीर - फोटो : instagram

विधि

सबसे पहले पनीर को अच्छे से धो लें और इसे टुकड़ों में काट लें। अब एक कढ़ाई में बटर गर्म करें और इसमें पनीर डालकर इसे फ्राई कर लें। अब इसी कढ़ाई में टमाटर के दो-दो टुकड़े कर के डालें, इसी मिर्च, अदरक और नमक डाल दें, ताकि टमाटर जल्दी गल जाएं। अब इसी में खड़े मसाले डाल यानी तेजपत्ता,लौंग, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च डाल दें और इसे धीमी आंच पर अच्छे से फ्राई होने देंगे। इसके पक जाने पर गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।

विज्ञापन
diwali 2024 delicious and restaurant style Kadai Paneer No Onion No Garlic
कढ़ाई-पनीर - फोटो : instagram

मिश्रण के ठंडा हो जाने पर टमाटर का छिलका हटा दें। एक मिक्सर की सहायता से इस मिश्रण का पेस्ट बना लें। दूसरी तरफ काजू और मलाई का भी एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब फिर गैस में पैन चढ़ाएं, इसमें टमाटर वाली ग्रेवी डालें और सूखे मसाले भी डालें और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर इसे अच्छी तरह से मिलाकर भून लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed