फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इस दिवाली मीठे में बनाएं 'केले की बर्फी', सब पूछेंगे रेसिपी

Mon, 09 Nov 2020 04:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 09 Nov 2020 04:49 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 make dessert with easy recipe banana barfi try this festive season
बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया

त्योहारों का मजा तब और दोगुना हो जाता है। जब उनमें मिठास घुल जाती है। इसलिए तो सभी त्योहारों के मौके पर मीठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपने अभी तक नहीं तय किया है कि इस दिवाली परिवार का मुंह किस मिठाई से मीठा करेंगे। तो केले की बर्फी जरूर ट्राई करें। बनने में आसान होने के साथ ही केले की बर्फी काफी स्वादिष्ट होती है। वहीं इसमें ढेर सारा पोषक तत्व भी होता है। जो इस मीठे को सबसे खास बनाता है। तो चलिए जानें क्या है केले की बर्फी बनाने की रेसिपी।

diwali 2020 make dessert with easy recipe banana barfi try this festive season
केला
केले की बर्फी बनाने की सामग्री
  • 4-5 पके हुए बड़े केले
  • 2 बड़े टेबल स्पून घी
  • 1 1/2 कप दूध
  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
  • 1 कप चीनी
  • 1/4 टेबल स्पून इलायची पाउडर
  • 1/2 कप अखरोट
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और अखरोट

 
diwali 2020 make dessert with easy recipe banana barfi try this festive season
केला
केले की बर्फी बनाने की विधि
  • चार से पांच अच्छी तरह से पके हुए केले लें 
  • इसके बाद इन केलों को छीलकर अच्छे से मैश कर लें।
  • अब एक गहरे पैन में मैश केले में दूध मिलाएं और इसे गैस पर मध्यम आंच पर पकने के लिए रखें। 
  • जब दूध और केला पककर गाढा हो जाए और दूध सूख जाए तो गैस बंद कर दें।

Diwali 2020: इस दिवाली घरवालों को परोसें 'शाही टुकड़ा', बनाने की विधि है बेहद आसान
विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 make dessert with easy recipe banana barfi try this festive season
बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
  • अब एक दूसरे पैन में घी डालें और गर्म होने दें। इसमें केले और दूध का मिश्रण डालें और लगातार चलाते हुए भूने।
  • ध्यान रहे कि आंच को बिल्कुल धीमा रखें। जिससे की पेस्ट बर्तन की तली में चिपके नहीं।
  • मिश्रण ब्राउन हो जाए तो उसमें चीनी, अखरोट की गिरी, कद्दूकस करा हुआ नारियल और इलाइची पाउडर डालें और सूखने तक चलाते रहे।
  • एक प्लेट में घी लगाएं। इस प्लेट में केले के इस मिश्रण को डालें और फैला दें।
  • अखरोट और बादाम से सजाएं। दो घंटे बाद इसे बर्फी के आकार में काट लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed