दिवाली का मजा दोगुना करना है तो कुछ मीठा तो हर घर में बनना ही चाहिए। अगर आप मीठे के शौकीन है तो घर पर बनीं मिठाईयों की बात ही अलग होती है। तो इस दिवाली नारियल से बने ये रोल जरूर ट्राई करें। बनने में आसान होने के साथ ही ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होते हैं। वहीं ये घर के हर सदस्य को पसंद भी आएगा। तो चलिए जानें नारियल के रोल बनाने की आसान सी रेसिपी।
{"_id":"5fa6a2c28ebc3e9bb80ba39e","slug":"diwali-2020-food-make-coconut-roll-with-easy-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Diwali 2020: मीठे में बनाएं नारियल के रोल, दिवाली का मजा हो जाएगा दोगुना","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Diwali 2020: मीठे में बनाएं नारियल के रोल, दिवाली का मजा हो जाएगा दोगुना
Mon, 09 Nov 2020 04:40 PM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Mon, 09 Nov 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
coconut roll
- फोटो : instagram
नारियल
एक सूखा नारियल, 2-3 बर्फी के टुकड़े या 100 ग्राम मावा, 6 पीस ब्रेड, 100 ग्राम चीनी, 50 ग्राम पानी, चुटकी भर इलायची पाउडर, कटा हुआ काजू-बादाम-पिस्ता, रिफाइंड तलने के लिए।
Diwali 2020: इस दिवाली घर पर बनाएं कुरकुरी चकली, ये रही आसान सी रेसिपी
bread
नारियल रोल बनाने की विधि
- सबसे पहले नारियल को कद्दूकस कर लें।
- अब बर्फी को अच्छे से बारीक टुकड़ों में कर लें।
- आधे नारियल में मैश की हुई बर्फी, कटे हुए काजू-बादाम व इलायची पाउडर डाल कर मिश्रण तैयार कर लें।
- ब्रेड के स्लाइस लेकर इनके किनारों को अच्छे से हटा दें।
- इसके बाद ब्रेड को किसी बड़े बर्तन में पानी लेकर हल्के से उसे गीला कर लें।
- ब्रेड को दोनों हाथों से दबाकर अतिरिक्त पानी को निकाल दें।
- उसके बाद ब्रेड के ऊपर तैयार किया हुआ नारियल और बर्फी के मिश्रण को रखकर रोल बनाएं।
- रोल बनाने के बाद किनारों को पानी की सहायता से अच्छे से सील कर दें। जिससे की तेल में जाने पर इनकी परत खुले नही्ं।
विज्ञापन
विज्ञापन
coconut roll
- कड़ाही को गैस पर रख उसमें तेल डालें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो
- धीमी आंच पर ब्रेड के रोल जिसमें नारियल रोल भरा है, डालें। सुनहरा होते ही इन्हें बाहर निकाल लें।
- गैस के दूसरी तरफ एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर चाशनी तैयार कर लें।
- तैयार ब्रेड रोल को चाशनी में दो मिनट तक रखने के बाद निकाल लें।
- उसके बाद रोल को नारियल के बुरादे में लपेटें और सर्व करें।
- इसे गर्मागर्म और ठंडा दोनो तरह से खा सकते हैं ये दोनो तरह से स्वादिष्ट लगेगा।