फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2020: इस दिवाली घरवालों को परोसें 'शाही टुकड़ा', बनाने की विधि है बेहद आसान

Wed, 11 Nov 2020 04:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 11 Nov 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
diwali 2020 food recipes easy to make shahi tukda with rabri
shahi tukda - फोटो : instagram

त्योहारों का सीजन नजदीक आते ही मीठा खाने की भी डिमांड बढ़ जाती है। ऐसे में अपने हाथों से घरवालों के लिए पकवान बनाने का मजा ही अलग होता है। वहीं कोरोना वायरस के डर से बाहर से डेजर्ट मंगवाना नहीं चाहतीं। तो इस बार घर पर ब्रेड से तैयार इस मिठाई को ट्राई करें। सबसे आसान और कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाने वाली ये मीठी डिश स्वाद में भी लाजवाब है। तो चलिए जानें कैसे बनेगा शाही टुकड़ा।

diwali 2020 food recipes easy to make shahi tukda with rabri
shahi tukda - फोटो : instagram

ब्रेड की स्लाइस से आसानी से शाही टुकड़ा बनाया जा सकता है। यहीं नहीं अगर आप चाहती हैं कि आपके शाही टुकड़े बिल्कुल क्रिस्पी और स्वादिष्ट बने तो बासी ब्रेड को इस्तेमाल में ले। यें और ज्यादा टेस्टी और परफेक्ट बनेंगे।

diwali 2020 food recipes easy to make shahi tukda with rabri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
शाही टुकड़ा बनाने के लिए सामग्री

तीन से चार ब्रेड की स्लाइस, आधा लीटर दूध, दो चम्मच चीनी या फिर शुगर फ्री, एक से दो लच्छे केसर, थोड़े से किशमिश, थोड़े से काजू, तलने के लिए रिफाइंड।

विज्ञापन
विज्ञापन
diwali 2020 food recipes easy to make shahi tukda with rabri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शाही टुकड़ा बनाने की विधि
शाही टुकड़ा बनाने के लिए पहले ब्रेड को लेकर उनके किनारों को काट कर अलग कर दें। इसके बाद इन ब्रेड के मनचाहे चौकोर या तिकोने आकार के टुकड़े काट लें। अब एक पैन में रिफाइंड ऑयल को लेकर गर्म कर लें। अब इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर हल्का सुनहरा होने तक तलें। अब इन लाइट गोल्डन ब्रेड के टुकड़ों को एक टिश्यू पेपर पर निकालकर रख दें। 

एक पैन में दूध, चीनी या फिर शुगर फ्री और केसर डालकर गर्म करें। अब इस दूध में किशमिश, काजू डालकर अच्छे से मिलाएं। 

विज्ञापन
diwali 2020 food recipes easy to make shahi tukda with rabri
bread

अब एक प्लेट में ब्रेड के टुकड़ों को लगाकर उसके ऊपर इस दूध और केसर के मिश्रण को डालें। साथ ही कुछ टुकड़े ड्राई फ्रूट्स के ऊपर से सजाएं। तैयार है आपका शाही टुकड़ा। जो बनाने में आसान होने के साथ ही खाने में काफी स्वादिष्ट होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed