फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: धनतेरस में जरूर बनाएं ये खास पकवान, जान लीजिए आसान विधि

Tue, 02 Nov 2021 12:22 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Nov 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Special Recipes in Hindi Doodh Ki Barfi and besan ki Barfi recipe
धनतेरस 2021 के पकवान - फोटो : Istock

दिवाली के पांच दिन की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस साल धनतेरस 2 नवंबर को है। धनतेरस की पूजा की तैयारी कर रहे हैं तो किचन से आने वाली स्वादिष्ट खुशबू से भी पता चलना चाहिए कि धनतेरस आ गया है। आज हम आपको ऐसे खास पकवान की रेसिपी बताएंगे जो धनतेरस में बनाए जाते हैं। माना जाता है कि धनतेरस में भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन धन्वंतरी की भी पूजा की जाती है। पूजा में भोग का भी विशेष महत्व है। कहते हैं भगवान कुबेर को सफेद मिठाई प्रिय होती है, इसलिए उन्हें खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। वहीं धन्वंतरी को पीली मिठाई का भोग लगाया जाता है। माता लक्ष्मी को भी सफेद मिठाई ही अर्पित की जाती है। तो चलिए जानते हैं धनतेरस में भगवान कुबेर, धन्वंतरी और माता लक्ष्मी के मनपसंद भोग की रेसिपी।

Dhanteras 2021 Special Recipes in Hindi Doodh Ki Barfi and besan ki Barfi recipe
धनतेरस 2021 बेसन की मिठाई रेसिपी - फोटो : iStock

धनतेरस में बनाएं बेसन की बर्फी

बेसन की बर्फी बनाने की सामग्री

दो कप बेसन, 1 कप चीनी, 1/2 कप पानी, 1 कप घी, गार्निश के लिए टुकड़ों में कटा हुआ बादाम 

Dhanteras 2021 Special Recipes in Hindi Doodh Ki Barfi and besan ki Barfi recipe
धनतेरस 2021 बेसन की बर्फी की रेसिपी - फोटो : Istock

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- सबसे पहले बेसन को घी में हल्की आंच पर फ्राई कर लें। 

स्टेप 2- जब बेसन भूरा होने लगे तो उसमें से घी छोड़ने लगेगा।

स्टेप 3- तब तक दूसरे पैन में चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी को हल्की आंच पर पकने दें।

स्टेप 4- चीनी और पानी को गाढ़ा होने तक पका लें, जब इसमें तार छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 5- अब इस चाशनी को भुने हुए बेसन में मिला लें। और अच्छे से मिला कर घी लगे बर्तन में निकाल लें। सूखने के लिए फ्रिज में रख दें। टाइट होने लगे तो बर्फी के शेप में काट कर सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Special Recipes in Hindi Doodh Ki Barfi and besan ki Barfi recipe
धनतेरस 2021 दूध की बर्फी रेसिपी - फोटो : istock

धनतेरस में बनाएं दूध की बर्फी 

दूध की बर्फी बनाने की सामग्री


दूध पाउडर, कप चीनी, दूध ( फुल क्रीम), घी, पिस्ता

विज्ञापन
Dhanteras 2021 Special Recipes in Hindi Doodh Ki Barfi and besan ki Barfi recipe
धनतेरस में बनाएं दूध की बर्फी - फोटो : istock

दूध की बर्फी बनाने का आसान तरीका

स्टेप 1- एक कटोरी में दूध पाउडर, चीनी और दूध मिला लें। इस मिश्रण को नाॅन स्टिक पैन में डालें और घी मिलाकर गाढ़ा होने तक धीमी आंच पर पकाएं। 

स्टेप 2- बर्फी का ये मिश्रण एक ट्रे में बेकिंग पेपर पर फैलाएं। हल्का दबाकर एक लेवल में कर लें। 

स्टेप 3- इस पर कुछ कटे हुए पिस्ता से गार्निश कर दें। ढक कर एक घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। 

स्टेप 4- बाद में बर्फी के सूखने पर एक तेज चाकू से शेप में काट लें और एयरटाइट कंटेनर में रख लें। भैया दूज तक ये मिठाई खाने योग्य रहेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed