फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2021: धनतेरस पर मेहमानों को खिलाएं ये चार तरह की मिठाई, ये रही विधि

Tue, 02 Nov 2021 12:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Tue, 02 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Mithai Recipes in hindi best traditional diwali sweets easy recipes
धनतेरस 2021 मिठाई रेसिपी - फोटो : Istock

भारतीय त्योहार स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों के बिना अधूरे होते हैं। हम हर अच्छे काम की शुरुआत मुंह मीठा करके करते हैं। किसी पूजा में भगवान के भोग से लेकर किसी उत्सव तक मे हम मिठाई जरूर बनाते और खाते हैं। ऐसे में अब जब दिवाली का पर्व नजदीक है तो घर पर मिठाइयां आना लाजमी है। आमतौर पर अधिकतर लोग मिठाई बाजारों व दुकानों से खरीद लेते हैं। लेकिन इस दिवाली उत्सव में आप मिठाइयां घर पर ही आसान तरीके से बना सकती हैं। घर पर बनी मिठाइयां साफ, मिलावट रहित, ज्यादा दिन टिकने वाली और अधिक स्वादिष्ट हो सकती हैं। धनतेरस से दीपों के पर्व की शुरुआत हो रही है। ऐसे में धनतेरस पर आप अलग अलग तरह की मिठाई बना सकते हैं। जिन्हें आप भैया दूज तक मजे में खा सकते हैं। मिठाई की जो रेसिपी हम बताने जा रहे हैं उसे बनाना आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है। आइए जानते हैं धनतेरस में चार तरीके की मिठाई बनाने की आसान विधि।

 

Dhanteras 2021 Mithai Recipes in hindi best traditional diwali sweets easy recipes
धनतेरस 2021-नारियल की बर्फी रेसिपी - फोटो : Istock

नारियल की बर्फी बनाने की सामग्री

कद्दूकस किया हुआ नारियल, घी, खोया, चीनी

नारियल की बर्फी बनाने की आसान रेसिपी

-नारियल बर्फी बनाने के लिए एक पैन में घी और खोया मिलाकर हल्का भून लें। फिर आंच से उतार कर ठंडा कर लें।अब इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल मिला लें।

-फिर चाशनी बनाएं। इसके लिए एक पैन गर्म करें पानी और चीनी को धीमी आंच पर पकाएं। उबाल आने और चीनी घुलने पर आंच तेज कर दें और गाढ़ा होने दें। चाशनी में तार आने लगे तो गैस बंद कर दें।

-अब इसमें तुरंत ही खोया वाला मिश्रण डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। ध्यान रखें ये प्रक्रिया जल्दी जल्दी करें ताकि नारियल और खोया वाला मिश्रण चाशनी में सेट हो जाए।

-फिर एक प्लेट में घी लगा लें और उसमें नारियल-खोया मिश्रण को मोटी लेयर में पलट दें। प्लेट में ठंडा होने के लिए रख दें, उसके बाद चाकू से मनचाहा आकार में बर्फी काट लें। आपकी नारियल बर्फी तैयार है। 

Dhanteras 2021 Mithai Recipes in hindi best traditional diwali sweets easy recipes
धनतेरस 2021 जलेबी बनाने की रेसिपी - फोटो : istock

जलेबी बनाने की सामग्री

300 ग्राम चीनी, इलायची पाउडर,  केसर, 2 बड़े चम्मच मैदा, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, 35 ग्राम मक्के का आटा, 250 ग्राम पनीर, तेल और पिस्ता।

जलेबी बनाने की रेसिपी

-एक पैन में चीनी, पानी और इलायची पाउडर डालकर चाशनी बना लें। इसमें थोड़ी सी केसर भी मिला लें।

-फिर एक कटोरे में दो चम्मच मैदा, मक्के का आटा, बेकिंग सोडा, पानी मिला कर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण में पनीर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे ब्लेंडर में डालकर फेंट भी सकते हैं। 

-पिपिंग बैग या एक छोटे छेद वाले कपड़े में इसे रख कर गर्म तेल वाली कड़ाही में जलेबी बनाएं। जलेबी को चलाते रहें जब तक वह सुनहरी और कुरकुरी न तल जाए।

-जब जलेबी बन जाए तो उसे चाशनी में डालकर 5 मिनट भिगो दें। जलेबी को चाशनी से निकाल कर ऊपर से पिस्ता डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhanteras 2021 Mithai Recipes in hindi best traditional diwali sweets easy recipes
धनतेरस 2021 बेसन की बर्फी की रेसिपी - फोटो : Istock

बेसन की बर्फी बनाने की सामग्री

दो कप बेसन, 1 कप चीनी, 1/2 कप पानी, 1 कप घी, गार्निश के लिए टुकड़ों में कटा हुआ बादाम 

बेसन की बर्फी बनाने की रेसिपी

स्टेप 1-
सबसे पहले बेसन को घी में हल्की आंच पर फ्राई कर लें। 

स्टेप 2- 
जब बेसन भूरा होने लगे तो उसमें से घी छोड़ने लगेगा।

स्टेप 3- तब तक दूसरे पैन में चाशनी बनाने के लिए चीनी और पानी को हल्की आंच पर पकने दें।

स्टेप 4- चीनी और पानी को गाढ़ा होने तक पका लें, जब इसमें तार छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें।

स्टेप 5- अब इस चाशनी को भुने हुए बेसन में मिला लें। और अच्छे से मिला कर घी लगे बर्तन में निकाल लें। सूखने के लिए फ्रिज में रख दें। टाइट होने लगे तो बर्फी के शेप में काट कर सर्व करें।

विज्ञापन
Dhanteras 2021 Mithai Recipes in hindi best traditional diwali sweets easy recipes
धनतेरस 2021 कलाकंद की रेसिपी - फोटो : Istock

कलाकंद बनाने के लिए सामग्री

डेढ़ कप कप पनीर कद्दूकस किया हुआ, 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क , 1/4 छोटे चम्मच हरी इलायची पाउडर,1 चम्मच घी, बारीक कटा पिस्ता 

कलाकंद बनाने की रेसिपी

-कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को कद्दूकस कर लें। धीमी आंच पर कडाई को गर्म करें। जिसमें कंडेंस्ड मिल्क और कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिला लें। इस मिक्सचर को चम्मच से हिलाते रहें, जब तक यह गाढ़ा होने पक न जाए। लगभग 4-7 मिनट तक मिक्सचर को पकाएं।

-अब मिश्रण कडाई के किनारों पर चिपकने लगे तो इसमें 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। तब तक एक छोटी गहरी प्लेट में घी लगा लें। अब कडाई को गैस से उतार कर कलाकंद के मिश्रण को उस प्लेट में पलट लें। गर्म कलाकंद में बारीक कटा पिस्ता डालें और चम्मच से हल्का दबाएं।

-कलाकंद को ठंडा होने के लिए कमरें में कुछ देर रख दें। बाद कलाकंद को मिठाई के तौर पर सेट होने के लिए फ्रिज में 2 घंटे रख दें। ठंडा होने पर प्लेट को फ्रिज से निकालकर कलाकंद को छोटे चौकोर टुकड़ो में काट लें। स्वादिष्ट कलाकंद तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed