फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Potato Bread Balls Recipe: अचानक आ गए मेहमान तो झटपट बनाएं ये लजीज डिश, बहुत आसान है रेसिपी

Sat, 27 May 2023 01:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 27 May 2023 01:20 PM IST
विज्ञापन
Crispy Potato Bread Balls Recipe in Hindi Tasty And Easy Snacks Recipe
आलू ब्रेड बाॅल्स रेसिपी - फोटो : istock

 

गर्मियों की छुट्टियां शुरु हो गई हैं। इन महीनों में अक्सर ही लोग अपने परिवार के साथ रिश्तेदार या दोस्तों के घर घूमने जाते हैं। अचानक से आए मेहमान के स्वागत सत्कार के लिए पहले से कोई तैयारी नहीं होती। ऐसे में मेहमान के स्वागत के लिए घर पर ही लजीज व्यंजन बनाकर उन्हें इम्प्रेस कर सकते हैं। कुछ खास बनाना चाहते हैं लेकिन किचन में अधिक वक्त भी व्यतीत नहीं करना चाहते हैं तो कोई ऐसा स्नैक्स तैयार करें, जो जल्द बन जाए और स्वाद भी बाजार जैसा लजीज हो। झटपट लजीज स्नैक्स के लिए कई विकल्प मिल जाएंगे। मेहमान के लिए घर पर क्रिस्पी पोटैटो ब्रेड बॉल्स बना सकते हैं। इसकी रेसिपी आसान है। शाम के नाश्ते में भी इसे बनाया जा सकता है। वहीं बारिश में तो क्रिस्पी पोटैटो बॉल्स का स्वाद अधिक बढ़ जाता है। आइए जानते हैं क्रिस्पी पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने की लजीज रेसिपी।

Crispy Potato Bread Balls Recipe in Hindi Tasty And Easy Snacks Recipe
आलू ब्रेड बाॅल्स रेसिपी - फोटो : Istock

आलू ब्रेड बाॅल्स बनाने की सामग्री 

ब्रेड, आलू, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, सौंफ, धनिया पत्ती, हरी मिर्च कटी, तेल, नमक।

Crispy Potato Bread Balls Recipe in Hindi Tasty And Easy Snacks Recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आलू ब्रेड बॉल्स बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- पोटैटो ब्रेड बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले आलू को उबाल लें।

स्टेप 2- अब उबले हुए आलू को छीलकर रख लें।

स्टेप 3- एक गहरे बर्तन में उबले आलू डालकर अच्छे से मैश कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Crispy Potato Bread Balls Recipe in Hindi Tasty And Easy Snacks Recipe
आलू ब्रेड बाॅल्स रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्टेप 4- आलू में लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, जीरा, बारीक कटी धनिया पत्ती, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिला लें।

स्टेप 5- अब ब्रेड के चारों किनारों को चाकू की मदद से काट कर अलग कर दें।

स्टेप 6- ब्रेड को तोड़कर आलू में मैश कर लें और पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें।

विज्ञापन
Crispy Potato Bread Balls Recipe in Hindi Tasty And Easy Snacks Recipe
आलू ब्रेड बाॅल्स रेसिपी - फोटो : istock

स्टेप 7- तैयार मिश्रण को हथेलियों पर लेकर मसलते हुए बाॅल्स का आकार दे दीजिए।

स्टेप 8- अब एक कड़ाही में मध्यम आंच में तेल गर्म करके उसमें बाॅल्स को अच्छे से सुनहरा होने तक तल लें।  

स्टेप 9- प्लेट में निकाल कर साॅस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed