फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas Cake Decoration Ideas: ऐसे सजाकर अपने क्रिसमस केक को बनाएं खास, देखकर ही खाने का करेगा मन

Tue, 24 Dec 2024 01:45 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Dec 2024 01:45 PM IST
सार

यदि आप भी क्रिसमस पर केक बनाने का सोच रही हैं, तो उसे अच्छे से सजाकर खास बनाएं। यहां हम आपको इसके लिए कुछ डेकोरेशन आइडिया देने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Christmas Cake Decoration Ideas with images 2024
क्रिसमस केक डेकोरेशन आइडिया - फोटो : अमर उजाला

Christmas Cake Decoration Ideas: 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार दुनियाभर में मनाया जाएगा। इसकी धूम आपको घरों से लेकर बाजारों तक में दिखाई दे रही होगी। क्रिसमस के लिए हर कोई काफी उत्साहित रहता है। इस त्योहार पर न सिर्फ तरह-तरह के तोहफे मिलते हैं, बल्कि घरों में तमाम तरह के पकवान मिलते हैं। क्रिसमस के दिन केक तो अवश्य ही बनाया जाता है।



वैसे तो बाजार में हर कलर और डिजाइन के हिसाब से आपको केक मिल जाएंगे, लेकिन यदि आप घर पर केक बना रही हैं तो उसे भी खास तरह से सजाएं। बहुत सी महिलाओं को ये समझ नहीं आता कि वो क्रिसमस पर कैसा केक बनाएं। ऐसे में हम आपको क्रिसमस के लिए केक डेकोरेशन आइडिया देने जा रहे हैं, ताकि आप अपने हाथों से खास क्रिसमस केक तैयार कर सकें। 

Christmas Cake Decoration Ideas with images 2024
चौकोर केक ऐसे बनाएं - फोटो : instagram

चौकोर केक ऐसे बनाएं

यदि आप पारंपरिक गोल केक नहीं बनाना चाहते हैं तो ऐसा चौकोर केक बनाएं। चौकोर केक बनाने के बाद इसके चारों तरफ लाल और हरे रंग की क्रीम से आइसिंग करें। इसके ऊपर आप खाने वाली सिल्वर बॉल्स लगा सकते हैं। ऐसी सिल्वर बॉल्स काफी छोटी-छोटी होती हैं, जो आपके केक की रौनक को और बढ़ा देंगी। 

Christmas Cake Decoration Ideas with images 2024
ऐसे लाल रंग के टेप का करें इस्तेमाल - फोटो : instagram

ऐसे लाल रंग के टेप का करें इस्तेमाल

क्रिसमस के दिन तोहफों का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपने केक पर पहले तो इस तरह से हरे रंग से आइसिंग करें, उसके बाद उसके एक साइड में लाल रंग का टेप चिपकाएं। ये टेप ऐसे चिपका होना चाहिए, जैसे कि इसे बांध रखा हो। इसमें खूबसूरत सी नॉट पहले ही बना लें। 

Christmas 2024: क्रिसमस के लिए घर पर बनाना है प्लम केक तो ये विधि अपनाएं, आएगा बाजार जैसा स्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas Cake Decoration Ideas with images 2024
स्नो मैन बनाएं - फोटो : instagram

स्नो मैन बनाएं

सर्दी के मौसम में ही क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। ऐसे में अपने केक पर बर्फ और स्नो मैन की झलक दिखाएं। इस तरह का केक बनाने में कठिन जरूर पड़ेगा, लेकिन ये देखने में अच्छा रहेगा। जब स्नो मैन बना रहे हों तो उसपर लाल रंग की टोपी अवश्य लगाए, ताकि वो देखने में प्यारा लगे। 

विज्ञापन
Christmas Cake Decoration Ideas with images 2024
सांता क्लॉज बनाएं - फोटो : instagram

सांता क्लॉज बनाएं

क्रिसमस पर सांता क्लॉज का काफी महत्व होता है। ऐसे में अपने केक पर इसी तरह से सांता क्लॉज को खड़ा करें। उसके साथ एक बड़ा सा बैग अवश्य रखें, ताकि ये देखने में अच्छा लगे। इस बैग को तोहफे की तरह सजा सकते हैं। ये देखने में काफी क्यूट दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed