फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Christmas 2024: क्रिसमस के लिए घर पर बनाना है प्लम केक तो ये विधि अपनाएं, आएगा बाजार जैसा स्वाद

Wed, 25 Dec 2024 07:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 25 Dec 2024 07:22 AM IST
सार

 प्लम केक बनाना बहुत ही आसान है। यदि आप इस क्रिसमस पर घर पर प्लम केक बनाना चाहते हैं तो यहां प्लम केक बनाने की आसान विधि दी गई है:

 

विज्ञापन
Christmas 2024 How to Make Plum Cake At Home Homemade Plum Cake Recipe in Hindi
क्रिसमस के लिए घर पर बनाना है प्लम केक तो ये विधि अपनाएं - फोटो : अमर उजाला

Christmas 2024: क्रिसमस का त्योहार अपने साथ ढेरों खुशियां लेकर आता है। इस दिन के लिए लोग काफी-काफी पहले से अपना घर सजाते हैं और खूब तैयारी करते हैं। इसके साथ-साथ क्रिसमस पर खासतौर पर प्लम केक बनाया जाता है।



क्रिसमस पर प्लम केक बनाने की परंपरा का इतिहास बहुत पुराना है। इस प्लम केक में सूखे फल, नट्स होते हैं जो सर्दियों के मौसम में आसानी से उपलब्ध होते हैं। ये केक लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है, इसलिए लोग इसे पहले से तैयार कर लेते हैं।

18वीं और 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड में इस केक की परंपरा और भी मजबूत हुई। इसके बाद, ब्रिटिश साम्राज्य के विभिन्न हिस्सों में यह क्रिसमस के दौरान एक पारंपरिक मिठाई बन गई। आज के समय में तो प्लम केक क्रिसमस की खुशियों को साझा करने और परिवार के साथ समय बिताने का एक प्रतीक बन चुका है। यदि आप भी क्रिसमस पर प्लम केक बनाना चाहते हैं तो उसके लिए हम आपको इसकी आसान विधि बताने जा रहे हैं। 

Christmas 2024 How to Make Plum Cake At Home Homemade Plum Cake Recipe in Hindi
प्लम केक बनाने के लिए जरूरी ड्राई फ्रूट्स - फोटो : istock

प्लम केक बनाने के लिए जरूरी ड्राई फ्रूट्स 

  • किशमिश: 1/2 कप  
  • काजू (कटे हुए): 1/4 कप  
  • बादाम (कटे हुए): 1/4 कप  
  • अंजीर (कटे हुए): 1/4 कप  
  •   टूटी फ्रूटी: 1/4 कप  
  • सेब का जूस: 1 कप ( मेवे भिगोने के लिए )

 

Christmas 2024 How to Make Plum Cake At Home Homemade Plum Cake Recipe in Hindi
केक बनाने का सामान - फोटो : instagram

केक बनाने का सामान
  

  •  मैदा: 1.5 कप  
  • बेकिंग पाउडर: 1 चम्मच  
  •  बेकिंग सोडा: 1/2 चम्मच  
  •  दालचीनी पाउडर: 1/2 चम्मच  
  •  जायफल पाउडर: 1/4 चम्मच  
  •  मक्खन: 1/2 कप  
  •  चीनी: 3/4 कप 
  •  अंडे: 2
  •  वेनिला एसेंस: 1 चम्मच  
  •  दूध: 1/2 कप 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2024 How to Make Plum Cake At Home Homemade Plum Cake Recipe in Hindi
विधि - फोटो : instagram

विधि

स्वादिष्ट प्लम केक बनाने के लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को सेब के रस में रातभर के लिए भिगोकर रखें। इसे कम से कम 7-8 घंटे भिगोकर रखना है। रातभर भिगोने के बाद अगले दिन केक बनाने की विधि शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करके छोड़ दें।

Christmas 2024 Wallpapers: ये रहे क्रिसमस के आकर्षक वॉलपेपर, स्टेट्स पर लगाएं और व्हाट्सएप पर दोस्तों को भेजें

विज्ञापन
Christmas 2024 How to Make Plum Cake At Home Homemade Plum Cake Recipe in Hindi
विधि - फोटो : instagram

इसके बाद एक बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और जायफल पाउडर को छलनी से छान लें। इसके बाद एक अलग बर्तन में मक्खन और ब्राउन शुगर को अच्छी तरह फेंटें जब तक यह हल्का और क्रीमी न हो जाए। अब इसमें एक-एक करके अंडे मिलाएं और फेंटें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed