Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 30 मार्च से हो रहा है, और ये नौ दिन मां दुर्गा की भक्ति और उपासना के लिए बेहद खास माना जाता है। इन पवित्र दिनों में भक्त व्रत रखते हैं और मां के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में पूजा-अर्चना के साथ माता रानी को भोग लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि हर दिन मां के अलग-अलग रूप को उनकी पसंद का भोग चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। भोग को सात्विक और शुद्ध तरीके से तैयार किया जाता है। ये भोग न सिर्फ मां को प्रसन्न करते हैं, बल्कि व्रत रखने वालों के लिए भी पौष्टिक और स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप भी इस नवरात्रि में मां को खुश करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में नौ दिनों के लिए अलग-अलग भोग के बारे में विस्तार से जानते हैं। इन भोग तैयार करने के बाद मां की मूर्ति या तस्वीर के सामने अर्पित करें, मंत्र जाप करें और फिर प्रसाद के रूप में बांटें।
Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लगाएं इन पकवानों का भोग, खुश होंगी माता रानी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:07 PM IST
सार
चैत्र नवरात्रि 2025, 30 मार्च यानी कल से शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। हर दिन मां के अलग-अलग रूप को उनकी पसंद का भोग चढ़ाने से उनकी विशेष कृपा होती है। आइए इस लेख नौ अलग-अलग भोग के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन