Food For Navratri: नवरात्रि के नौ दिन हिंदू धर्म के हर व्यक्ति के लिए बेहद खास होते हैं। खासतौर पर जब बात आती है चैत्र नवरात्रि की तो इन नौ दिनों की धूम तो पूरे देश में दिखाई देती है। इन नौ दिनों में माता रानी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है।
Food For Navratri: नवरात्रि में नौ दिन का है व्रत तो पहले से तैयार करके रख लें फलाहारी नमकीन
अब आप नवरात्रि व्रत के दौरान जब चाहें इन स्वादिष्ट और हेल्दी फलाहारी नमकीन का आनंद ले सकती हैं। हमारी बताई रेसिपीज से टिप्स लेकर पहले से फलाहारी नमकीन बनाकर स्टोर करें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मखाना और मूंगफली की फलाहारी नमकीन बनाने का सामान और विधि
- 2 कप मखाने
- 1/2 कप मूंगफली
- 1/4 कप काजू
- 1 चम्मच घी या नारियल तेल
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 1/2 चम्मच सेंधा नमक
- 1/4 चम्मच अमचूर पाउडर
विधि
इस नमकीन को बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और उसमें मूंगफली को भून लें। अब बारी आती है है अन्य चीजें तैयार करने की। इसके लिए इसी पैन में मखाने और काजू भूनने की। उसी पैन में काजू और मखाने डालकर धीमी आंच पर भूनें, जब तक यह कुरकुरे न हो जाएं।
जब ये कुरकुरे हो जाएं तो सभी चीजों को पैन में रखकर ऊपर से सेंधा नमक, काली मिर्च और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब ये ठंडा हो जाए तो इस नमकीन को एक एयरटाइट डिब्बे में भरकर स्टोर करें।
साबूदाना नमकीन बनाने का सामान और विधि
- 1 कप मोटा साबूदाना
- 1/2 कप मूंगफली
- 1/4 कप काजू और नारियल के टुकड़े
- 1 चम्मच सेंधा नमक
- 1/2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- तलने के लिए घी