Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है और इस दौरान व्रत रखने वाले भक्त सात्विक और फलाहारी भोजन का सेवन करते हैं। कद्दू एक ऐसी सब्जी है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। मगर इसके फीके स्वाद के कारण इसे कम लोग पसंद करते हैं। नवरात्रि के व्रत में खाने के लिए कद्दू की सब्जी बहुत अच्छा विकल्प है। इस सब्जी को अगर सही तरीके से पकाया जाए तो लोग इसे उंगलियां चाट कर खाते हैं। आज हम आपके लिए व्रत में खाने लायक कद्दू की सब्जी की एक खास रेसिपी लेकर आए हैं, जिसमें चुनिंदा मसालों का उपयोग कर इसे लजीज बनाया जा सकता है। यह दोपहर के भोजन या रात के खाने के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि व्रत के लिए कद्दू की सब्जी कैसे बना सकते हैं।
{"_id":"67ea7fe7176dc0368906c4dd","slug":"chaitra-navratri-2025-make-delicious-pumpkin-vegetable-to-eat-during-fasting-know-recipe-in-hindi-2025-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Falahar Recipe: व्रत में खाने के लिए ऐसे बनाएं कद्दू की लजीज सब्जी, यहां जानें रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Falahar Recipe: व्रत में खाने के लिए ऐसे बनाएं कद्दू की लजीज सब्जी, यहां जानें रेसिपी
Mon, 31 Mar 2025 05:13 PM IST
शिखर बरनवाल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Mon, 31 Mar 2025 05:13 PM IST
सार
व्रत में कद्दू के सब्जी खाना एक अच्छा विकल्प है। इस सब्जी को अगर सही तरीके से पकाया जाए तो लोग इसे उंगलियां चाट कर खाते हैं। आज हम चुनिंदा मसालों का उपयोग कर इसे लजीज बनाने के रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2025: कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
चैत्र नवरात्रि 2025: कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
कद्दू की सब्जी के लिए सामग्री
- 500 ग्राम कद्दू
- 2 हरी मिर्च
- 10 करी पत्ते
- आधा छोटा चम्मच मेथी दाना
- एक दालचीनी की छड़ी
- आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- एक चम्मच सरसों का बीज
- छह काली मिर्च
- तीन बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल
- 200 मिली नारियल का दूध
- दो बड़े चम्मच वेजिटेबल ऑयल
चैत्र नवरात्रि 2025: कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
व्रत के लिए कद्दू की सब्जी बनाने की विधि
सबसे पहले एक बर्तन में कद्दू के टुकड़े डालें। इसमें हरी मिर्च, 5 करी पत्ते, दालचीनी की छड़ी, मेथी दाना, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और 400 मिलीलीटर पानी मिलाएं। अब इसे उबालें और फिर बिना ढक्कन के 12-15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। जब तक कद्दू नरम न हो तब तक इसे पकाएं। इसे चाकू की नोक से चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Falahari Raita Recipe: व्रत में खाना है रायता तो ये हैं पांच बेस्ट विकल्प, आसान है इन्हें बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में कद्दू के टुकड़े डालें। इसमें हरी मिर्च, 5 करी पत्ते, दालचीनी की छड़ी, मेथी दाना, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर और 400 मिलीलीटर पानी मिलाएं। अब इसे उबालें और फिर बिना ढक्कन के 12-15 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। जब तक कद्दू नरम न हो तब तक इसे पकाएं। इसे चाकू की नोक से चेक कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Falahari Raita Recipe: व्रत में खाना है रायता तो ये हैं पांच बेस्ट विकल्प, आसान है इन्हें बनाने का तरीका
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2025: कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
इस दौरान एक ब्लेंडर में सरसों के बीज, काली मिर्च, 2 बड़े चम्मच कसा हुआ नारियल और नारियल का दूध डालकर बारीक पीस लें। इस पेस्ट को उबले हुए कद्दू में मिलाएं और कुछ मिनट तक पकाएं, जब तक ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए। इसके बाद चखकर नमक चेक करें और आंच बंद कर दें।
ये भी पढ़ें- Kimami Sewai Recipe: किमामी सेवईं बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है ?
ये भी पढ़ें- Kimami Sewai Recipe: किमामी सेवईं बनाने का सबसे आसान तरीका क्या है ?
विज्ञापन
चैत्र नवरात्रि 2025: कद्दू की सब्जी
- फोटो : Adobe Stock
एक छोटे फ्राइंग पैन में 2 चम्मच तेल गर्म करें। इसमें बचे हुए 5 करी पत्ते डालें और 30 सेकंड तक तलें। फिर 1 चम्मच कसा हुआ नारियल डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक भूनें। इसे सब्जी के ऊपर गार्निश करें।