फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Falahari Raita Recipe: व्रत में खाना है रायता तो ये हैं पांच बेस्ट विकल्प, आसान है इन्हें बनाने का तरीका

Mon, 31 Mar 2025 02:05 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 31 Mar 2025 02:05 PM IST
सार

यदि आप व्रत में रायता बनाने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको पांच अलग और स्वादिष्ट रायता बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
chaitra navratri 2025 5 types of raita for navratri vrat disprj
व्रत में खाना है रायता तो ये हैं पांच बेस्ट विकल्प - फोटो : Adobe stock

Falahari Raita Recipe: बीते 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। इन नौ दिनों में माता रानी के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती हैै। कहा जाता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां दुर्गा की आराधना करता है, उनकी हर मनोकामना पूरी होती है। इसलिए बहुत से भक्त नौ दिन उपवास भी रखते हैं। नौ दिन के इस व्रत में क्या सेवन करना है, इसको लेकर लोगों में काफी संशय रहता है।



अब जब गर्मी भी भीषण पड़ने लगी है, तब आपको ऐसे पकवानों का सेवन करना चाहिए जो आपके शरीर को भई हाइड्रेट रखें। इसी के चलते हम यहां आपको पांच तरह के रायतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बनाना भी आसान है और इसके सेवन से आपको राहत मिलेगी। 

chaitra navratri 2025 5 types of raita for navratri vrat disprj
मखाने का रायता - फोटो : instagram


मखाने का रायता 

इसे बनाने के लिए आपको मखाने, दही, जीरा और सेंधा नमक की जरूरत पड़ेगी। रायता तैयार करने के लिए सबसे पहले मखानों को बिना घी के कढ़ाई में रोस्ट कर लें। जब ये सही से भुन जाए तो एक प्लेट में निकाल लें। अब दही को मिक्स करके उसमें भुना जीरा और सेंधा नमक और मखाने डाल दें। रायता बनाने के लिए ठंडा दही ही इस्तेमाल करें, ये आपके शरीर को ठंडक पहुंचाएगा। 

chaitra navratri 2025 5 types of raita for navratri vrat disprj
ककड़ी का रायता - फोटो : instagram

ककड़ी का रायता

ककड़ी का रायता बनाने के लिए आपको कद्दूकस की हुई ककड़ी, दही सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च की जरूरत पड़ेगी। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले दही को सेंधा नमक, जीरा पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। आखिर में इसमें कद्दूकस की हुई ककड़ी डाल दें। चाहें तो ऊपर से रायता सजाने के लिए पुदीना की पत्तियां डाल सकते हैं। 
   

विज्ञापन
विज्ञापन
chaitra navratri 2025 5 types of raita for navratri vrat disprj
केले का रायता - फोटो : instagram

केले का रायता 

केले का रायता गर्मी के मौसम में आपको काफी राहत पहुंचाएगा। ये मीठा होता है, इसलिए इसके सेवन से आपका पेट भी भर जाएगा। इसे तैयार करने के लिए केले को छीलकर काट लें। अब दही में स्वादानुसार चीनी मिक्स करें। जब चीनी घुल जाए तो इसमें कटे हुए केले डालकर मिक्स कर दें। इससे आपके मुंह का स्वाद भी अच्छा हो जाएगा। 

विज्ञापन
chaitra navratri 2025 5 types of raita for navratri vrat disprj
खीरे का रायता - फोटो : instagram
खीरे का रायता

गर्मी के मौसम में खीरा शरीर को राहत पहुंचाता है। ऐसे में आप खीरे का रायता बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले खीरे की गंदगी निकालकर उसे छील लें। अब इसे कद्दूकर करके निचोड़ लें, ताकि इसका पानी निकल जाए। इसके बाद दही में सेंधा नमक, भुना जीरा पाउडर डालकर मिक्स करें और आखिर में कद्दूकस किया हुआ खीरा डाल लें। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed