कोरोना के कारण हम सभी कम से कम बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं और बाज़ार के सामान को भी दरकिनार कर रहे हैं। इसलिए यदि इसी बीच परिवार में या दोस्तों में से किसी का जन्मदिन आ जाए तो आपको केक के लिए बाहर जाने की ज़रूरत नहीं है। आप घर पर ही स्वादिष्ठ केक तैयार कर अपने स्नेहीजनों को खुश कर सकते हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कि किस तरह आप घर पर ही स्वादिष्ठ केक तैयार कर सकते हैं।
घर पर बनाएं ये आसान केक, नहीं रहेगी कोरोना की रिस्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वनिला केक
क्या चाहिए-
घी - 90 मिली, शक्कर - 150 मिली, गेहूं का आटा - 100 ग्राम, वनिला एसेंस - 1 छोटा चम्मच, दही - 1/8 कप / 30 मिली, दूध पाउडर - 1/8 कप / 30 मिली, पानी - 1/8 कप / 30 मिली, दूध - 1/8 कप / 30 मिली, बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा - 3/8 छोटा चम्मच
ऐसे तैयार करें-
बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को छलनी से छान लें। एक बाउल में सभी सामग्री डालकर करीब 5 मिनट तक मिलाएं और माइक्रोवेव अवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करें। केक के आधा किलो वाले सांचे में घी लगाकर तैयार मिश्रण इसमें डालें और 30 मिनट बेक करें। इसमें टूथपिक डालकर देखें। यदि टूथपिक पर केक नहीं चिपकता है, तो ये बेक हो चुका है। यदि चिपक रहा है तो इसे 5-6 मिनट के लिए फिर से बेक करें।
चॉकलेट ब्राउनी
क्या चाहिए-
चॉकलेट बिस्किट- 120 ग्राम, घी- 4 बड़े चम्मच, गर्म दूध- 1 कप, इनो-1 छोटा चम्मच, चॉकलेट चिप्स
ऐसे तैयार करें-
बिस्किट को मिक्सर में पीसें। एक बाउल में बिस्किट का पाउडर और घी डालें। इसमें धीरे-धीरे गर्म दूध डालते हुए मिलाएं। फिर इनो डालकर मिलाएं। माइक्रोवेव बाउल में घी लगाकर तैयार मिश्रण इसमें डालें। ऊपर से चॉकलेट चिप्स डालकर इसे ओवन में माइक्रो मोड पर पांच मिनट तक बेक करें।
बटरस्कॉच कपकेक
क्या चाहिए-
घी - 90 मिली, पिसी शक्कर- 150 ग्राम, मैदा - 100 ग्राम, वनिला एसेंस-1/2 छोटा चम्मच, बटरस्कॉच एसेंस - 1 छोटा चम्मच, दूध पाउडर - 1/8 कप, दूध - 1/8 कप, बेकिंग पाउडर - 1 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा - 3/8 छोटा चम्मच, बटरस्कॉच नट्स - 1/2 कप
ऐसे तैयार करें-
मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को एक साथ छलनी से छान लें। माइक्रोवेव अवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट प्रीहीट करें। इस बीच एक बोल में सभी सामग्री डालकर बीटर या चम्मच से पांच मिनट तक मिलाएं। कप केक मोल्ड्स में घी लगाकर तैयार मिश्रण इसमें डालें। इन्हें ओवन में 12 मिनट तक बेक करें।
डेट्स केक
क्या चाहिए-
मैदा- 1 कप, खजूर (बीज निकले हुए)- 1/2 कप, दूध- 2 कप, पिसी शक्कर- 1/2 कप, तेल- 1/2 कप, बेकिंग सोडा- 3 छोटे चम्मच, सूखे मेवे- आवश्यकतानुसार।
ऐसे तैयार करें-
खजूर को एक कप दूध में 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें और फिर मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें। एक बोल में मैदा, बेकिंग सोडा, तेल, घी, शक्कर, दूध और खजूर का पेस्ट डालकर मिलाएं। केक के आधा किलो वालेे सांचे में घी लगाकर तैयार मिश्रण इसमें डालें। माइक्रोवेव अवन को 180 डिग्री पर प्रीहीट करें। केक को 30-35 मिनट के लिए बेक करें।