फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में बनाएं सेब का जैम, बेहद ही आसान है इसको बनाने की विधि

Fri, 08 May 2020 07:59 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 08 May 2020 07:59 AM IST
विज्ञापन
apple jam recipe making process tips at home
बच्चों को जैम बहुत अच्छा लगता है - फोटो : Pixabay

लगभग सभी को जैम पंसद होता है, खासतौर पर बच्चों को जैम बहुत अच्छा लगता है। आमतौर पर हम घरों में जैम का सेवन ब्रेड या पराठे के साथ करते हैं। आइए, आज जानते हैं घर में सेब का जैम बनाने की आसान विधि...


 

apple jam recipe making process tips at home
apple - फोटो : अमर उजाला

घर में बना हुआ सेब का जैम बड़ा ही स्वादिष्ट होता है। आइए, सबसे पहले जानते हैं घर में सेब का जैम बनाने के लिए हमें किन चीजों की आवश्यकता होती है।
 

apple jam recipe making process tips at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आवश्यक सामग्रीः

  • सेब - 1 किग्रा (4- 5 सेब)
  • पानी - 100 ग्राम (आधा कप)
  • चीनी - 800 ग्राम (चार कप)
  • छोटी इलाइची - 4
  • नीबू का रस - दो नींबू



 
विज्ञापन
विज्ञापन
apple jam recipe making process tips at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आइए, अब जानते हैं सेब का जैम बनाने की विधि

विधिः
  • सबसे पहले सेब को अच्छे से धोकर सुखाइए और इसे छील लें।
  • इसके बाद सेब के बीज निकाल कर गूदे को छोटे छोटे टुकड़े में काट लें।
  • अब आप किसी भारे तले के बर्तन में सेब के टुकड़े और पानी डालिए और ढककर उबालने के लिए रख दिजिए।
  • जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस को धीमी आंच पर कर दें और तब तक उबलने दें जब तक सेब के टुकड़े नरम न हो जाएं।
  • सेब के टुकडे नरम होने के बाद मैस करने वाले चम्मच से सेब को अच्छी तरह मैस कीजिए।
  • मैस करने के बाद सेब में चीनी डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिला लें।
  • जैम को पकने दीजिए और मैस करने की जरूरत हो तो अभी जैम को मैस कर सकते हैं।
  • थोड़ी थोड़ी देर में चम्मच से जैम को हिलाते रहें ताकि तले में न जमा हो जाए।
  • पकने के बाद गैस बंद कर दें।
  • जब सेब का जैम ठंडा हो जाए तो उसे एक कांच के जार में भर कर रख लें।
अगली स्लाइड्स में जानिए कैसे पता लगाएं जैम सही तरह से तैयार हुआ है या नहीं......


 
विज्ञापन
apple jam recipe making process tips at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • जैम को चम्मच में लेकर कुछ ठंडा करके गिराने पर तह बनकर गिरना चाहिए, बहना नहीं चाहिए। अगर ऐसा हो रहा है तो समझ जाइए, आपका सेब का जैम तैयार है।
  • जैम को प्लेट पर रखें यदि उसके चारों ओर पानी का घेरा बन रहा है तो इसका मतलब है अभी जैम पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed