फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: क्या रोजाना 10 हजार कदम चलना सभी के लिए जरूरी है? जरूर जान लीजिए ये बातें

Sat, 17 Oct 2026 07:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 Oct 2026 07:09 PM IST
सार

Walking Benefits; रोजाना 10,000 कदम चलने को फायदेमंद माना जाता है, हालांकि हर व्यक्ति के लिए ये अनिवार्य नहीं है। उम्र, फिटनेस और स्वास्थ्य के अनुसार वॉक का लक्ष्य बनाएं। नियमित वॉक, बैठने का समय कम करना और धीरे-धीरे सक्रियता बढ़ाना भी फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन
Do You Really Need to Walk 10,000 Steps a Day know daily walking benefits
रोज कितने कदम चलना सेहत के लिए ठीक है? - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ लाइफस्टाइल और खान-पान में सुधार करने की सलाह देते हैं। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है, पर क्या सिर्फ खान-पान में ही सुधार करना काफी है?



विशेषज्ञ कहते हैं, अच्छी सेहत के लिए नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है। अगर आप जिम नहीं जा सकते तो रनिंग-वॉक की आदत बना लें, इससे भी सेहत को लाभ मिल सकता है। कई अध्ययन बताते हैं कि लोगों को रोजाना 10,000 कदम चलने का लक्ष्य बनाना चाहिए। क्या बीमारियों से बचने के लिए 10 हजार कदम चलना बहुत जरूरी है?

आइए इस बारे में जान लेते हैं।

Trending Videos
Do You Really Need to Walk 10,000 Steps a Day know daily walking benefits
वॉक करने के फायदे - फोटो : AI Generated

वॉक करने की बनाएं आदत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वॉक करना सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन हर व्यक्ति की उम्र, फिटनेस, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य की स्थिति अलग होती है। अध्ययनों में हृदय को स्वस्थ रखने से लेकर कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों से बचाव के लिए 10,000 से कम कदम चलने को फायदेमंद बताया गया है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप ये लक्ष्य पूरा करेंगे तभी स्वस्थ रह सकते हैं।
 

  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वॉक करना जरूरी है, पर आपको कितने कदम चलना चाहिए, ये पूरी तरह से आपकी क्षमता पर निर्भर करता है।
Do You Really Need to Walk 10,000 Steps a Day know daily walking benefits
हार्ट को कैसे रखें ठीक? - फोटो : Adobe Stock Photo

वॉक करने से हार्ट को मिलता है सपोर्ट 

जिस तरह से लोगों में सेंडेंटरी लाइफस्टाइल का खतरा देखा जा रहा है इसे देखते हुए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित रूप से वॉक करने की सलाह देते हैं। 
 

  • जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि रोजाना 6,000 से 9,000 कदम चलने वाले वयस्कों में दिल का दौरा या स्ट्रोक होने की आशंका 40-50 फीसदी तक कम होती है। आठ अध्ययनों के विश्लेषण में वैज्ञानिकों की टीम ने पाया कि अगर सिर्फ चलने की ही आदत को दिनचर्या में शामिल कर लिया जाए तो यह हृदय रोगों के कारण मौत के खतरे को काफी हद तक कम करने में सहायक हो सकती है।


हालांकि अगर आप ये लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो अपनी क्षमता के अनुसार ही वॉक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Do You Really Need to Walk 10,000 Steps a Day know daily walking benefits
वॉकिंग के फायदे - फोटो : adobe stock images

रोजाना कितने कदम चलना सही है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर किसी के लिए एक ही संख्या तय नहीं की जा सकती है। आपकी उम्र, शारीरिक गतिविधि और स्वास्थ्य के आधार पर अपने लिए लक्ष्य सेट करें। 
 

  • अगर आप दिनभर बैठकर काम करते हैं, तो शुरुआत में अपनी मौजूदा गतिविधि से थोड़े ज्यादा कदम चलने से करें।
  • बुजुर्गों को अपनी सहनशक्ति और संतुलन के अनुसार चलने का लक्ष्य तय करना चाहिए।
  • लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, तो अचानक बहुत ज्यादा चलने के बजाय धीरे-धीरे वॉक का लक्ष्य बढ़ाते जाएं। 
  • दिल, फेफड़ों, जोड़ों या अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के शिकार लोगों को अपने डॉक्टर की सलाह पर ही किसी व्यायाम या ज्यादा वॉक करने का टारगेट सेट करना चाहिए।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed