फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विटामिन ई की कमी को दूर कर कई समस्याओं से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 फूड, आज ही करें डाइट में शामिल

Thu, 07 May 2020 12:00 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 07 May 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
5 foods for vitamin e deficiency diseases
विटामिन ई - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे शरीर को सुचारू ढंग से काम करने के लिए कई तरह के तत्वों की जरूरत होती है। इन्हीं में से एक है विटामिन ई। विटामिन ई वसा में घुलनशील विटामिन है, जो शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने के लिए मजबूत करता है। इसके साथ ही विटामिन ई हमारे कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित रखने में अहम भूमिका निभाता है। वहीं नमी से भरपूर विटामिन ई त्वचा और बालों के लिए भी काफी फायदेमंद है। शरीर में इसकी कमी हो जाने पर कमजोरी, एनीमिया समेत कई तरह की समस्याएं पैदा हो जाती हैं। तो आइए विटामिन ई के कमी होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षण और इसके कमी को पूरा करने वाले फूड्स के बारे में जानते हैं।

5 foods for vitamin e deficiency diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन ई की कमी के प्रमुख लक्षण

  • शरीर के अंग काम न करना
  • एनीमिया
  • मांसपेशियों में कमजोरी
  • नजर कमजोर होना
  • कमजोरी की समस्या
  • प्रजनन क्षमता पर असर
5 foods for vitamin e deficiency diseases
सूरजमुखी का बीज - फोटो : Pixabay

विटामिन ई से भरपूर फूड्स

सूरजमुखी का बीज
कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर सूरजमुखी का बीज पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में मददगार है। सूरजमुखी के 100 ग्राम बीज में 35.17 mg विटामिन-ई मिलता है। आप इसका सेवन दही, दलिया या सलाद में मिलाकर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 foods for vitamin e deficiency diseases
बादाम - फोटो : सोशल मीडिया

बादाम
बादाम को विटामिन ई का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। अगर आप 100 ग्राम बादाम का सेवन करते हैं तो आपको 25.63 मिलीग्राम विटामिन-ई मिलता है। कई लोग नाश्ते में भुना हुआ बादाम खाना पसंद करते हैं। सेहत को दुरुस्त रखने के लिए आप बादाम का दूध भी पी सकते हैं।

विज्ञापन
5 foods for vitamin e deficiency diseases
एवोकाडो - फोटो : फाइल फोटो

एवोकाडो
एवोकाडो में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से शुगर भी नियंत्रित रहता है। 100 ग्राम के एवोकाडो में 2.07 मिलीग्राम विटामिन-ई होता है। इसके अलावा एवोकाडो में पोटेशियम भी भरपूर मात्रा में होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed