फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: होली के दिन तैयार करें ये खास ड्रिंक, एनर्जी भी मिलेगी भरपूर

Thu, 17 Mar 2022 10:45 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 17 Mar 2022 10:45 AM IST
विज्ञापन
aaj ki rashi make holi special thandai at home with this recipe
thandai - फोटो : Social Media

होली के त्योहार पर मीठे पकवानों के साथ ही ठंडाई का होना भी जरूरी होता है। बिना ठंडाई होली कुछ अधूरी सी लगती है। गर्मियों के दस्तक देने के साथ ही ये ड्रिंक तरोताजगी देने का काम भी करता है। ऐसे में घर के सदस्यों के साथ ही मेहमानों को भी आप दूध की इस ड्रिंक को परोस सकती है। साथ ही ठडाई पीने से दिनभर एनर्जी भी भरपूर बनी रहती है। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें घर में ठंडाई। 

aaj ki rashi make holi special thandai at home with this recipe
thandai - फोटो : फाइल फोटो

वैसे तो बाजार में ठंडाई का मिक्सचर आसानी से मिल जाता है। लेकिन आप चाहे तो इसे घर में ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए जरूरत होगी इन सामानों की। 

aaj ki rashi make holi special thandai at home with this recipe
Almond Milk
ठंडाई बनाने के लिए सामग्री

ठंडाई बनाने के लिए चाहिए काली मिर्च जिसे बारीक पीस लिया गया हो, साथ में केसर के लच्छे, सौ ग्राम बादाम का पाउडर, सौ ग्राम पिस्ता का पाउडर, दो चम्मच खसखस को बारीक पेस्ट बनाकर पीस लें, सौंफ का पाउडर, पिसी हुई इलायची, चार से छह चम्मच गुलकंद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
aaj ki rashi make holi special thandai at home with this recipe
thandai

ठंडाई बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, सौंफ और खसखस को हल्के गुनगुने पानी में चार से छह घंटे के लिए भिगोकर रख दें। जब ये अच्छे से भीग जाए तो इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इसे निकालने के बाद चीनी का भी बारीक पाउडर बनाकर रख लें। अब एक पैन को गैस पर गर्म करें। जब पैन गर्म हो जाए तो बादाम ड्राई फ्रूट्स के पेस्ट को उसमे डालकर चलाएं। जब ये अच्छे से पकना शुरू हो जाए तो इसमे काली मिर्च, गुलकंद और चीनी डालकर कुछ देर तक चलाते रहें। जब ये पककर गाढा हो जाए और सारी सामग्री मिक्स हो जाए तो गैस बंद कर दें। 

विज्ञापन
aaj ki rashi make holi special thandai at home with this recipe
thandai - फोटो : Social Media

अब पहले से उबला और ठंडा किया हुआ गाढा दूध लें। इस दूध में तैयार ड्राई फ्रूट्स के मिक्सचर को डालें। अच्छी तरह से दूध को फेंट कर इसे मिक्स कर लें। आप चाहे तो इसे मिक्स करने के लिए हैंड ब्लेंडर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। बर्फ के टुकड़े डालकर ठंडा करें। सर्विग गिलास में निकालकर ऊपर से दूध में भिगोए केसर के लच्छे डालें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed