{"_id":"5a71cd584f1c1b1d368b7b62","slug":"7-health-benefits-of-garlic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लहसुन करता है रामबाण का काम, ये 7 फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
लहसुन करता है रामबाण का काम, ये 7 फायदे यकीनन नहीं जानते होंगे आप
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Feb 2018 08:10 AM IST
विज्ञापन
garlic
कोलेस्ट्रॉल बढ़ रहा हो या डायबिटीज के मरीज हों, डाइट में लहसुन का सेवन न सिर्फ सर्दियों बल्कि हर मौसम में बेहद फायदेमंद है। लहसुन के फायदे के बारे में आयुर्वेद के साथ-साथ अब एलोपैथिक विशेषज्ञ भी समझते हैं। यही वजह है कि चिकित्सक अक्सर डाइट में लहसुन के सेवन को फायदेमंद बताते हैं। आइए जानें क्या हैं लहसुन खाने के फायदे।
garlic
कैंसर से लड़ने में है मददगार
लहसुन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाता है और कैंसर जैसे गंभीर रोग से लड़ने में शरीर की मदद करता है। चिकित्सिक पैनिक्रयाज, कोलोक्टोरल, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर में लहसुन के कच्चे जवे खाने की सलाह देते हैं।

प्याज लहसुन
ब्लड क्लॉटिंग में फायदेमंद
लहसुन का सेवन उन लोगों के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं जिनका खून अधिक गाढ़ा होता है। यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है, खून पतला करता है और रक्त प्रवाह सुचारू करता है।

pregnant woman
गर्भावस्था में फायदेमंद
गर्भावस्था के दौरान लहसुन का नियमित सेवन मां और शिशु, दोनों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। यह गर्भ के भीतर शिशु के वजन को बढ़ाने में सहायक है।

संक्रमण से बचाता है लहसुन
लहसुन के सेवन से शरीर में टी-सेल्स, फैगोसाइट्स, लिंफोसाइट्स आदि प्रतिरोधी तत्व बढ़ते हैं और शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार के संक्रमण का प्रभाव शरीर को तुरंत नहीं होता।