फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वजन घटाने के लिए रामबाण उपाय है गाजर का जूस, नियमित सेवन से बढ़ जाएगी आंखों की रोशनी

Sat, 15 Feb 2020 08:28 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 15 Feb 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of carrot weight loss diet5 health benefits of carrot weight loss diet
- फोटो : pixa

अनियमित दिनचर्या और व्यस्त जीवन-शैली के कारण इंसान कई बीमारियों के चपेट में आ रहा है। लेकिन प्रकृति के झोली में लगभग हर बीमारियों का हल है। हमारे घर की रसोई में ही ऐसी कई चीजें मौजूद हैं, जो कई मर्ज में रामबाण की तरह काम करती हैं। आज हम आपको गाजर के बारे में बताएंगे। गाजर खाने के बहुत फायदे होते हैं क्योंकि इसमें विटामिन ए, सी, के, बी 8, तांबा, लौह जैसे कई और भी खनिज व विटामिन पाए जाते हैं। तो बिना देर किए आइए जानते हैं गाजर से होने वाले फायदों के बारे में विस्तार से...

5 health benefits of carrot weight loss diet5 health benefits of carrot weight loss diet
Cholesterol - फोटो : अमर उजाला

कोलेस्ट्रॉल के नियंत्रण में
गाजर का जूस बीटा-कैरोटीन, अल्फा कैरोटीन और ल्यूटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। अगर आप बिना दवा के कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना चाहते हैं तो गाजर के जूस का सेवन शूरू कर दें। हालांकि, दवा बंद करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह ले लें।

5 health benefits of carrot weight loss diet5 health benefits of carrot weight loss diet
मशीन - फोटो : social media

वजन नियंत्रण में
कई अध्ययनों में यह बात साबित हो चुकी है कि बाइल के अधिक स्राव से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और तेजी से वजन कम होता है। गाजर का जूस में कैलोरी की मात्रा बेहद कम होती है और यह जूस शरीर में बाइल रिलीज को बढ़ाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of carrot weight loss diet5 health benefits of carrot weight loss diet
सांकेतिक तस्वीर

मेमोरी तेज करने में
बीटा कैरोटीन के गुणों से भरपूर गाजर का जूस शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करता है। ऐसे में यह जूस डिमेंशिया, मेमोरी लॉस, अल्जाइमर आदि के जोखिम को कम करने में सहायक होता है। इस जूस के सेवन मेमोरी तेज होती है।

विज्ञापन
5 health benefits of carrot weight loss diet5 health benefits of carrot weight loss diet
eye - फोटो : Pixabay

आंखों की रोशनी के लिए
गाजर के जूस में पाए जाने वाला रोडोप्सिन प्रोटीन का एक काम्पोनेन्ट है, जो रेटिना को प्रकाश को अवशोषित करने में मदद करता है। इसके अलावा गाजर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जैसा कि पहले भी बताया गया है कि विटामिन ए आपकी आंखों को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बता दें कि गाजर का रंग नारंगी प्रोटीन बीटा कैरोटीन के कारण होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed