फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वास्थ के लिए बेहद कमाल की चीज है काली चाय, दूध के चाय से होते हैं शरीर को ये 5 नुकसान

Fri, 14 Feb 2020 09:17 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 14 Feb 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of black tea milk tea side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दूध वाली चाय की चुस्कियां लेने के शौकीन है, तो जरा सर्तक हो जाइए। चाय में दूध मिलाकर पीने से उसके लाभ खत्म हो जाते हैं। यह आपकी सेहत को कई तरह से नुकसान पहुंचा सकती है। जबकि बिना दूध वाली चाय आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि बिना दूध वाला चाय यानी काली चाय का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। आइए जानते हैं दूध की चाय से होने वाले नुकसान के बारे में... 

5 health benefits of black tea milk tea side effects
Tea - फोटो : सोशल मीडिया

जान लीजिए गुण-अवगुण
बिना दूध वाली चाय आपके दिल के स्वास्थ्य  के लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। चाय में ज्यादा मात्रा में शुगर मिलाने से भी शरीर को इसका लाभ नहीं मिल पाता है। चाय में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो आपको कैंसर  जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकते हैं, लेकिन दूध मिली हुई चाय आपके लिए हानिकारक हो सकती है। यह बात कई शोध में सामने आ चुकी है। शोधकर्ताओं का कहना है कि चाय में दूध मिलाने से चाय में मौजूद तत्वों की जैविक गतिविधियां बदल जाती है और इसके सकरात्मक प्रभाव नष्ट हो जाते हैं।

5 health benefits of black tea milk tea side effects
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कब्ज
ज्यादा चाय का सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है। चाय में मौजूद थियोफिलाइन नामक रसायन आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकता है। लेकिन, बहुत अधिक थियोफिलाइन आपको डी-हाइड्रेशन का शिकार बना सकता है, जिसके कारण अत्यधिक कब्ज भी पैदा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of black tea milk tea side effects
anxiety - फोटो : pixa
नींद न आने की बीमारी
चाय में कैफीन की मात्रा होती है। दिन में दो कप से अधिक चाय पीने से नींद की बीमारी हो सकती है। नींद की बीमारी को दूध और चीनी की चाय के सबसे आम दुष्प्रभावों में से एक माना जाता है। दूध की चाय आपके मानसिक स्वास्थ्य को भी बाधित कर सकती है। यह चिंता, तनाव, बेचैनी को बढ़ाने का काम करती है।
विज्ञापन
5 health benefits of black tea milk tea side effects
dry skin - फोटो : Pixabay

त्वचा के लिए हानिकारक
ज्यादा दूध वाली चाय पीने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। दूध वाली चाय पीने का एक और प्रमुख दुष्प्रभाव है पिंपल्स । जब कम मात्रा में चाय पी जाती है, तो ये आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद कर सकती है। चाय का अधिक सेवन अत्यधिक गर्मी उत्पन्न कर सकता है और शरीर के रसायनों में असंतुलन पैदा कर सकता है। इससे चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed