Happy New Year 2024 Shayari: साल 2023 का अंत और नव वर्ष 2024 का आगाज होने जा रहा है। साल 2024 नई उम्मीदें लेकर आ रहा है, ऐसे में लोग भी नव वर्ष का स्वागत नई उमंग और उत्साह के साथ करते हैं। लोग 31 दिसंबर की रात 12 बजे बजने का इंतजार करते हैं और घड़ी में वक्त बदलने के साथ ही जैसे ही तारीख और कैलेंडर बदलता है, एक दूसरे को नए साल की शुभकामनाएं देते हैं। 1 जनवरी 2024 का स्वागत लोग अपने परिवार, दोस्तों या करीबियों के साथ मिलकर करते हैं। जो लोग दूर हैं, उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं भेजते हैं। नए साल पर सुंदर शायरियां और आकर्षक वालपेपर भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां आपको नव वर्ष 2024 की सुंदर शायरियां दी जा रही हैं, आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप या फेसबुक के माध्यम से करीबियों को भेजें।
Happy New Year Shayari: प्रियजनों को देना है नए साल की शुभकामनाएं, तो भेजें ये शायरियां
यहां आपको नव वर्ष 2024 की सुंदर शायरियां दी जा रही हैं, आसानी से डाउनलोड करके व्हाट्सएप या फेसबुक के माध्यम से करीबियों को भेजें।
नए साल पर खुशियों की बरसात हो
प्यार के दिन और मोहब्बत वाली रात हो।
रंजिश और नफरत मिट जाए सदा के लिए
सभी के दिलों में ऐसी चाहत हो।
नया साल मुबारक
कोई मुझसे पहले न बोल दे
इसलिए सोचा क्यों न आज ही
आपको हैप्पी न्यू इयर बोल दूं।
नया साल मुबारक
नए रंग हों नई उमंगे, आंखों में उल्लास नया
नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया।
नया साल मुबारक
दुख का एक लम्हा भी आपके पास न आए
दुआ है मेरी कि ये साल आपके लिए खास बन
नया साल मुबारक