Happy Mahavir Jayanti 2023 Wishes: जैन धर्म के 24वें और अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर हैं, जिनका जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को हुआ था। इस वर्ष 4 अप्रैल को महावीर स्वामी की जयंती मनाई जा रही है। महावीर जयंती जैन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। मान्यताओं के अनुसार, भगवान महावीर ने 12 वर्ष कठोर तप किया था, जिससे उन्होंने अपनी सभी इंद्रियों पर विजय प्राप्त कर ली थी। बाद में उन्होंने दिगंबर स्वरूप को स्वीकार कर लिया। महावीर स्वामी निर्वस्त्र रहकर मौन साधना करते थे। जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे वह धूमधाम से मनाते हैं। इस मौके पर जैन मंदिरों में उत्सव होता है। मंदिर को फूलों से सजाया जाता है और शोभायात्रा निकाली जाती हैं। जैन धर्म के सबसे प्रमुख पर्व के मौके पर यहां से डाउनलोड करके दोस्तों और परिजनों को महावीर जयंती के आकर्षक शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।