Indian Navy Day 2025 Wishes: दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक भारतीय सेना है। वहीं आज भारतीय नौसेना के उन जल प्रहरियों का सम्मान करने का दिन है, जो देश की जल सीमा पर हमारी रक्षा के लिए मुस्तैद रहते हैं। 4 दिसंबर 2025 को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में भारतीय नौसेना ने जवाबी हमला करते हुए सैकड़ों पाकिस्तानी नौसैनिकों को मार गिराया था। इस मिशन का नेतृत्व कमोडोर कासरगोड पट्टणशेट्टी गोपाल राव ने किया। नौसेना की उपलब्धि और प्रयासों को स्वीकार करते हुए 4 दिसंबर को नेवी डे मनाते हैं।
Indian Navy Day 2025: जल प्रहरियों के अदम्य साहस को करें सलाम, भेजें भारतीय नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
Indian Navy Day 2025 Wishes: आज यानी 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभक्ति बढ़ाने वाले और जल प्रहरियों को सम्मान देने वाले संदेश भेजकर नेवी डे की शुभकामनाएं दें।
---------------
जल से लेकर थल और नभ तक,
देश का मान बढ़ाने वाले वीर नौसैनिकों को हमारा नमन।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
----------------------
--------------
न झुकने दिया तिरंगे को, न युद्ध कभी ये हारे हैं।
भारत माता तेरे वीरों ने दुश्मन चुन-चुन के मारे हैं।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
--------------
--------------------
कुछ नशा तिरंगे की आन का है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान के मान का है।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
---------------------------------
------------------
जिनके होठों पर हंसी और पांव में छाले होंगे,
हां वही लोग मेरे वतन के चाहने वाले होंगे।
नौसेना दिवस की शुभकामनाएं
------------------