इस गणेश चतुर्थी अगर आप भी घर पर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करने वाले हैं और उनकी स्तुति कर बप्पा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। 10 सितंबर से अगले 10 दिनों तक भगवान गणेश की भक्ति से पंडाल सराबोर रहेंगे। मंदिरों में उत्सव जैसी रौनक देखने को मिलेगी। घरों में भी गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना होगी। गणपति को खुश करने के लिए भक्त पूजा और तरह तरह के उपाय करेंगे। वैसे तो गणपति जी को खुश करना कठिन काम नहीं, क्योंकि गणपति हमेशा ही प्रसन्न रहते हैं। इतना ही नहीं भगवान गणेश अपने भक्तों की खुशी का भी ख्याल रखते हैं और उनके कष्टों को दूर कर सुख समृद्धि प्रदान करते हैं। लेकिन गणेश जी की पूजा करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखकर न केवल आप बप्पा का दिल जीत सकते हैं, बल्कि अपनी मनोकामनाओं को भी पूरा कर सकते हैं। वैसे भी बप्पा जिस घर में वास करते हैं, वहां असुख-अमंगल हो ही नहीं सकता। अगर आप पैसा, नौकरी और सुखी जीवन की इच्छा रखते हैं, तो ये आसान उपाय करें।
{"_id":"6139fad8a8ca736fe66529f6","slug":"ganesh-chaturthi-2021-puja-5-ways-to-impress-lord-ganesha-fulfill-your-wish","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ganesh Chaturthi 2021: नहीं बचता आपके पास पैसा, तो इस गणेश चतुर्थी ये उपाय करेंगे धनवर्षा, दूर होंगी दिक्कतें","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Ganesh Chaturthi 2021: नहीं बचता आपके पास पैसा, तो इस गणेश चतुर्थी ये उपाय करेंगे धनवर्षा, दूर होंगी दिक्कतें
Thu, 09 Sep 2021 06:17 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Thu, 09 Sep 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
भगवान गणेश की पूजा
- फोटो : Istock
भगवान गणेश की पूजा
- फोटो : Istock
गणपति का पसंदीदा फूल
गणेश जी को पीले रंग का गेंदे का फूल अति प्रिय है। आप मंदिर की साज सज्जा में किसी भी तरह के फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन गणेश जी को पीले गेंदे के फूल पूजा के समय जरूर अर्पित करें।
भगवान गणेश की पूजा
- फोटो : istock
गणेश जी को सिंदूर बहुत पसंद है। उनकी पूजा करते समय एक खास मंत्र का उच्चारण जरूर करें। मंत्र है- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् । ॐ गं गणपतये नमः'। ख्याल रखें कि इस मंत्र के उच्चारण के दौरान आप गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं।मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान गणेश की पूजा
- फोटो : Istock
गणेश जी की पूजा हो और प्रसाद में मोदक न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दरअसल, भगवान गणेश को मोदक बहुत प्रिय हैं। गणपति जी को भले ही छप्पन व्यंजन का भोग लगा दिया जाए लेकिन बिना मोदक के वह प्रसन्न नहीं होते हैं। गणेश जी की पूजा में मोदक का भोग जरूर अर्पित करें।
विज्ञापन
भगवान गणेश की पूजा
- फोटो : istock
गणेश जी के इन मंत्रो का करें जाप
-सुख की कामना के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें- 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' । ध्यान रखें इस मंत्र को बोलने के साथ गणपति प्रतिमा पर सूखे चावल चढ़ाएं।
-नौकरी में प्रमोशन के लिए मंत्र ' श्री गणाधिपतये नमः' का जाप करें।
-पैसों और आर्थिक समस्याओं के लिए मंत्र- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् । ॐ गं गणपतये नमः'। ख्याल रखें कि इस मंत्र के उच्चारण के दौरान आप गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं। मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें।
-सुख की कामना के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें- 'इदं अक्षतम् ऊं गं गणपतये नमः' । ध्यान रखें इस मंत्र को बोलने के साथ गणपति प्रतिमा पर सूखे चावल चढ़ाएं।
-नौकरी में प्रमोशन के लिए मंत्र ' श्री गणाधिपतये नमः' का जाप करें।
-पैसों और आर्थिक समस्याओं के लिए मंत्र- 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम् । ॐ गं गणपतये नमः'। ख्याल रखें कि इस मंत्र के उच्चारण के दौरान आप गणेश जी के माथे पर सिंदूर लगाएं। मंत्र बोलने के बाद वही सिंदूर अपने माथे पर भी लगा लें।